इलेक्शन

राहुल गांधी और CM सिद्दरमैया के एनिमेटड वीडियो पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने जेपी नड्डा समेत BJP के कई नेताओं के खिलाफ दर्ज की शिकायत

Lok Sabha Election: कांग्रेस ने चुनाव आयोग में BJP के तीन प्रमुख नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्यों को एक खास उम्मीदवार को वोट नहीं देने के लिए धमकाया जा रहा है।

Image

कांग्रेस ने जेपी नड्डा के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग में BJP के तीन प्रमुख नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्यों को एक खास उम्मीदवार को वोट नहीं देने के लिए धमकाया जा रहा है। कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय और कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया का एनिमेटड वीडियो शेयर कर गलत तरीके से पेश किया गया है।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि BJP ने अनुसूचित जाति या जनजाति के सदस्यों को किसी विशेष उम्मीदवार को वोट न देने के लिए डराया है। साथ ही राहुल गांधी और सीएम सिद्दरमैया के एनिमेटेड वीडियो का उपयोग करके कांग्रेस पार्टी को एक विशेष धर्म का पक्ष लेने और एससी/एसटी और ओबीसी समुदाय के सदस्यों को दबाने के लिए एनिमेटड वीडियो को शेयर किया है, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रमुख रमेश बाबू ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ये चिट्ठी लिखी है। बता दें, चुनाव आयोग को लिखे पत्र में भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो के लिंक और पोस्ट भी साझा किए गए है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article