इलेक्शन

Congress List: कांग्रेस की सातवीं लिस्ट आई सामने, छत्तीसगढ़ की 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 26, 2024, 09:39 PM IST

Congress List: कांग्रेस की सातवीं लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसमें से 4 छत्तीसगढ़ के लिए और एक तमिलनाडु के लिए नामों की घोषणा की गई है।

Image

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

Photo : PTI

Congress List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सातवीं लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसमें से 4 छत्तीसगढ़ के लिए और एक तमिलनाडु के लिए नामों की घोषणा की गई है।

किस-किसको मिला टिकट

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरगुजा (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के लिए शशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) के लिए मेनका देवी सिंह, बिलासपुर के लिए देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर (एसटी) के लिए बीरेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। आर.सुधा को तमिलनाडु में मयिलादुथुराई निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना गया है।

कांग्रेस की छठी लिस्ट

कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी। सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। जिनमें से 4 राजस्थान से और 1 तमिलनाडु से था। राजस्थान के उम्मीदवारों में अजमेर से रामचन्द्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल शामिल हैं। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से पार्टी ने एडवोकेट सी रॉबर्ट ब्रूस को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने अबतक कितने उम्मीदवार घोषित किए

इस घोषणा के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनावों के लिए कुल 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कई राज्यों में गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग फाइनल नहीं कांग्रेस ने अभी तक और उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article