इलेक्शन

Congress Candidate List: कांग्रेस पार्टी की 8वीं लिस्ट आई सामने, यूपी के गाजियाबाद से डॉली शर्मा, गुना से यादवेंद्र सिंह

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 27, 2024, 11:55 PM IST

congress candidate list: कांग्रेस पार्टी की 8वीं लिस्ट सामने आई है जिसमें यूपी के गाजियाबाद से डॉली शर्मा और शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विदिशा से प्रताप भानु शर्मा उम्मीदवार हैं।

Image

यूपी के गाजियाबाद से डॉली शर्मा को तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह को मिला टिकट

KEY HIGHLIGHTS

  1. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की 8वीं लिस्ट सामने आई है
  2. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा उम्मीदवार
  3. शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विदिशा से प्रताप भानु शर्मा उम्मीदवार

congress candidate list: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की, मध्य प्रदेश के गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा और सीतापुर से नकुल दुबे को टिकट दिया है।

चौहान दो दशक बाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो सिंधिया भाजपा की तरफ से पहली बार गुना से लोकसभा उम्मीदवार हैं। इससे पहले वह गुना से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन चार साल पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।कांग्रेस की सूची में झारखंड से तीन, मध्य प्रदेश से तीन, तेलंगाना से चार और उत्तर प्रदेश से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया गया है।मध्य प्रदेश के दामोह से तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस ने झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जयप्रकाश पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जयप्रकाश पटेल पिछले दिनों भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा

तेलंगाना के आदिलाबाद से सुगन कुमारी चेलीमाला, निजामाबाद से टी. जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु और भोंगीर से सी किरण कुमार रेड्डी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने सात अलग-अलग सूची जारी करके कुल 194 उम्मीदवार घोषित किए थे।

18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना चार जून को होगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article