इलेक्शन

Congress Candidate List: राज बब्बर गुरुग्राम से तो आनंद शर्मा कांगड़ा से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी

Congress Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने एक और लिस्ट की घोषणा कर दी है, जिसके मुताबिक हिमाचल के कांगड़ा से आनंद शर्मा तो वहीं गुरुग्राम से राज बब्बर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे।

Image

कांग्रेस पार्टी की एक और लिस्ट सामने आई है

Congress Candidate List 2024: कांग्रेस पार्टी की एक और लिस्ट सामने आई है कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के गुरुग्राम से राज बब्बर (Raj Babbar) को चुनाव में उतारा है वहीं हिमाचल के हमीरपुर से सतपाल रायजादा तो हिमाचल के कांगड़ा से आनंद शर्मा को टिकट दिया है वहीं महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से भूषण पाटिल कांग्रेस उम्मीदवार होंगे उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से होगा।

गौर हो कि हरियाणा की गुरुग्राम सीट पर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को उतारा है राव गुरुग्राम लोकसभा सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, राज बब्बर का मुकाबला गुरुग्राम सीट पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से होगा।

कांग्रेस पार्टी की जारी इस लिस्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ सतपाल रायजादा को उम्मीदवार बनाया है।

अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर अभी भी सस्पेंस

गौर हो कि यूपी में कांग्रेस की अहम अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है इन दोनों ही सीटों पर अब तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हो सका है बस कयासों का बाजार गर्म है।

जान लें कब पड़ेंगे इन सीटों पर वोट

गुरुग्राम लोकसभा सीट पर 25 मई यानी छठे चरण में चुनाव होंगे तो महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर पांचवें चरण यानी 20 मई को वोट डाले जायेंगे वहीं हिमाचल की कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर सातवें चरण यानी 1 जून को वोटिंग होनी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article