Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलते दिख रही है। गठबंधन 150 से ज्यादा सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 80 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
ये एसआईआर की जीत है: उदित राज
महागठबंधन के इस प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता उदित राज ने टिप्पणी की है। SIR आगे चल रहे हैं। मैं ये नहीं कहूंगा कि ये जीत भाजपा-जदयू की है; ये चुनाव आयोग की जीत है, SIR की। वोटर लिस्ट की जांच के बाद, लाखों गड़बड़ियां सामने आईं, लेकिन चुनाव आयोग ने एक का भी जवाब नहीं दिया। जब आपत्तियां उठाई जा रही थीं, तब 89 लाख आपत्तियां उठाई गईं। फिर भी चुनाव आयोग ने कहा कि कोई शिकायत नहीं कर रहा है। जब ये धोखाधड़ी के इस स्तर पर उतर आते हैं, तो हम क्या कह सकते हैं? ये लोकतंत्र की हत्या है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर आप विपक्षी मतदाताओं के नाम हटा दें और हजारों मतदाताओं को डिजिटल पर्चियां होने के बावजूद वापस भेज दें। बिहार में बदलाव की लहर थी। कई जगहों पर लोगों ने भाजपा नेताओं को भगा दिया। तो फिर ये कैसे जीत रहे हैं? मुझे लगता है कि ये सर की जीत है।
बता दें कि चुनाव से पहले ही महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
मैदान में कांग्रेस के 61 उम्मीदवार
महागठबंधन में सीट शेयरिंग की बात करें तो आरजेडी ने 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं तो कांग्रेस के 61 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा सीपीआई माले 20 सीट पर, तो सीपीआई 9 सीट, सीपीएम चार सीट, मुकेश सहनी की वीआईपी 15 सीट और आईपी गुप्ता की पार्टी 3 सीट पर चुनाव लड़ रही है. इस तरह आरजेडी पिछले चुनाव से एक सीट कम पर लड़ रही है तो कांग्रेस 9 सीटों पर कम किस्मत आजमा रही है. 2020 में आरजेडी 144 और कांग्रेस 70 सीट पर चुनाव लड़ी थी.
