इलेक्शन

Radhika Khera Resigns: कांग्रेस को एक बड़ा झटका, अब राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा; कहा- राम मंदिर जाने का हो रहा विरोध

Radhika Khera resigns: कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। राधिका खेड़ा ने दावा किया है कि उनके राम मंदिर जाने का विरोध हो रहा था, जिसके कारण वो इस्तीफा दे रही हैं।

Image

राधिका खेड़ा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

Photo : Twitter

Radhika Khera Resigns: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के बीच में एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। राधिका खेड़ा ने दावा किया है कि उनके राम मंदिर जाने का विरोध हो रहा था, जिसके कारण वो इस्तीफा दे रही हैं।

इस्तीफा देकर क्या बोली राधिका खेड़ा

कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए राधिका खेड़ा ने कहा कि- "हां, मैं एक लड़की हूं और लड़ सकती हूं। मैं अभी यही कर रही हूं। मैं अपने और अपने देशवासियों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती रहूंगी।"

राधिका खेड़ा ने क्यों दिया इस्तीफा

राधिका खेड़ा ने इस्तीफा के कारणों को बताते हुए कहा- "मैंने 25 अप्रैल को अयोध्या में भगवान राम की पूजा की। पांच दिन पहले, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया। मुझे एक कमरे में बंद कर दिया गया। जब मैंने वरिष्ठ नेतृत्व से न्याय की गुहार लगाई तो मुझे चुप रहने को कहा गया। पिछले 22 वर्षों से इस पार्टी की सेवा करने के बाद, मुझे सिर्फ इसलिए न्याय से वंचित कर दिया गया क्योंकि मैंने भगवान राम की पूजा की थी।"

पहले से ही थी नाराज

इससे पहले छत्तीसगढ़ से संबंध रखने वाली राधिका खेड़ा ने राज्य की पार्टी इकाई में अपमान का आरोप लगाया था और पार्टी के भीतर "पुरुषवादी मानसिकता" से पीड़ित लोगों को बेनकाब करने की कसम खाई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article