इलेक्शन

Chhindwara MP Chunav Result 2023: छिंदवाड़ा के माथे पर फिर छपेगा पंजा, कमलनाथ की हुई जीत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 3, 2023, 06:03 PM IST

Chhindwara MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: छिंदवाड़ा से कमलनाथ कभी चुनाव नहीं हारे, हालांकि सिर्फ एक बार उपचुनाव में कांग्रेस की शिकस्त हुई थी। विधानसभा चुनाव 2023 में इस हॉटसीट पर जनता ने किसे अपना नेता चुना है, यहां हम इसकी विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

Image

Chhindwara MP Chunav Result 2023: छिंदवाड़ा के माथे पर फिर छपेगा पंजा, कमलनाथ की हुई जीत

KEY HIGHLIGHTS
  • छिंदवाड़ा में आएगा पंजा या खिलेगा कमल
  • कमलनाथ हैं यहां के अनडिस्प्यूटेड चैंनपयन
  • विवेक बंटी साहू से इनका तगड़ा मुकाबला

Madhya Pradesh Kamalnath Chhindwara Election 2023 Profile: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी हैं जिनपर लोगों की नजर बनी हुई है। इनमें से एक दिग्गज नेता कमलनाथ की छिंदवाड़ा (126) सीट है जहां से आज तक इन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इस बार विवेक साहू उर्फ बंटी साहू इन्हें कड़ी चुनौती देते नजर आ रहे हैं, हालांकि कमलनाथ इस बार भी मैदान मार सकते हैं। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे।

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1.कमलनाथकांग्रेस 12372831610 वोट से आगे
2.विवेक बंटी साहूभाजपा9211831610 वोट से पीछे
3.ठाकुर त्रिविक्रम हिरपाचीबसपा

धाकड़ खिलाड़ी की सीट

मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। हालांकि आप, सपा, बसपा जैसी पार्टियां भी मैदान में है। इस चुनाव में सबसे हॉट सीट जो है वो है छिंदवाड़ा, जहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ चुनावी मैदान में हैं। छिंदवाड़ा सीट कमलनाथ का गढ़ है और वो यहां से जीतते रहे हैं। लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक में कांग्रेस का दबदबा रहा है। यहां कांग्रेस एक उपचुनाव को छोड़कर कभी नहीं हारी है।

कमलनाथ का परिचय

आजादी से ठीक एक साल पहले कमलनाथ का जन्म हुआ था। कमल नाथ का जन्म कानपुर में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। उनके पिता महेंद्र नाथ एक बिजनेसमैन थे। कमलनाथ ने द दून स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की, जिसके बाद कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 27 जनवरी 1973 को अलका नाथ से शादी की और उनके दो बेटे हैं, नकुल नाथ और बकुल नाथ। परिवार के पास रियल एस्टेट और विमानन जैसे कई बिजनेस हैं। पत्नी अलका पूर्व सांसद तो बेटे नकुलनाथ वर्तमान समय में छिंदवाड़ा से ही सांसद हैं।

अब तक नहीं हारे कमलनाथ

कमलनाथ परिवार का बिजनेस संभालने के साथ ही राजनीति में भी इंट्री कर गए थे। उनके नाम कई जीत हैं। शुरुआती संघर्ष के बाद उन्हें 1980 में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से ही टिकट दिया था। जहां से वो लगातार जीतते रहे हैं। एक के बाद एक चुनाव हुए, एक से एक नेता आए, लेकिन कमलनाथ जमे रहे। सांसद से लेकर सीएम तक रहे। कांग्रेस के नेता के रूप में उन्होंने शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य किया है।

रह चुके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

वह भारत के निचले सदन, लोकसभा के सबसे लंबे समय तक सेवारत और सबसे वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं। उन्हें 16वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से नौ बार चुने गए हैं। मई 2018 में कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया और उन्होंने नवंबर-दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किया। उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री का पद संभाला और सरकार में बहुमत न होने के कारण 20 मार्च 2020 को इस्तीफा दे दिया।

कमलनाथ की संपत्ति

2019 के हलफनामे के अनुसार कमलनाथ और उनकी पत्नी अलका के पास 124.67 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। हलफनामे में कहा गया है कि कमल नाथ की चल संपत्ति 7.01 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 33.50 करोड़ रुपये है। उनकी अचल संपत्ति का कुल मूल्य 68.36 करोड़ रुपये से अधिक है जबकि उनकी पत्नी की अचल संपत्ति 15.79 करोड़ रुपये से अधिक है।

कौन है सामने

भाजपा ने इस बार भी विवेक बंटी साहू पर भरोसा जताया है। विवेक बंटी साहू 2019 के उपचुनाव पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने कमलनाथ के खिलाफ छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें बड़ी हार मिली थी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article