इलेक्शन

सरकार चाहे TMC की आए या BJP की, बंगाल में चुनाव के बाद भी 60 दिन तक तैनात रहेंगे केंद्रीय बल

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी केंद्रीय बलों की तैनाती बरकरार रहेगी। बीजेपी (BJP) नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने यह ऐलान आज किया है।

Image

पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान अमित शाह

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अमित शाह ने सोमवार को घोषणा की कि बंगाल में भले ही सरकार चाहे बीजेपी (BJP) की बने या टीएमसी (TMC) की, लेकिन केंद्रीय सुरक्षा बल मतगणना के अगले 60 दिन तक बंगाल में ही बने रहेंगे। बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

चुनाव आयोग ने कर ली है तैयारी

अमित शाह ने मतदाताओं से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की। बेहाला में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को वोट डालते समय लोगों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, Election Commission of India ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। शाह ने कहा, “भाइयों और बहनों, 29 तारीख को मतदान करें और निडर होकर वोट डालें। सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की गई है, और भाजपा के सत्ता में आने के बाद भी केंद्रीय बल 60 दिन तक यहां तैनात रहेंगे।”

अमित शाह का बंगाल कार्यक्रम

बेहाला पूर्व और बेहाला पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के अंतिम दिन यह रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान दक्षिण कोलकाता का यह इलाका भगवा रंग में रंगा नजर आया। खुले वाहन पर सवार शाह ने समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान भाजपा समर्थक "जय श्री राम" तथा "भारत माता की जय" के नारे लगाते रहे।

केंद्रीय बल की नियुक्ति क्यों जरूरी?

बंगाल में चुनाव के बीच पिछले कई सालों से हिंसा आम बात हो चुकी थी, इस बार चुनाव आयोग इससे और सख्ती से निपट रहा है। कई अधिकारियों के खिलाफ एक्शन हो चुका है। मतदाता बिना भय के मतदान कर सकें, इसके लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। इसका असर इस चुनाव में देखने को मिल भी रहा है, हिंसा की घटनाएं कम हुईं हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article