इलेक्शन

UP By Election Date: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 विधानसभा सीटों पर इस तारीख को डाले जायेंगे Vote

up by elections date: यूपी में उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है, 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की डेट सामने आ गई है, जानिए किस तारीख को डाले जायेंगे वोट...

Image

यूपी में उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है

Photo : BCCL

up by elections date news: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी और अहम घोषणा सामने आई है, बता दें कि यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव की डेट का ऐलान (up by elections date announced) हो गया है गौर हो कि फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर मतदान होना है।

13 नवंबर को यूपी के 9 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 23 नंवबर को नतीजे सामने आएंगे, यूपी की जिन सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, उनमें अखिलेश यादव की भी करहल विधानसभा सीट शामिल है, यूपी के अलावा बिहार और उत्तराखंड के विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने वाले हैं। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग और परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

ये उपचुनाव बीजेपी के लिए बेहद खास हैं

बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी चुनाव होने वाले थे पर याचिका दायर होने के चलते मिल्कीपुर में चुनाव नहीं होंगे। ये उपचुनाव बीजेपी के लिए बेहद खास हैं इसकी वजह है हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था शायद यही वजह है कि सीएम योगी खुद इस उपचुनाव की कमान संभाले हुए हैं।

करहल विधानसभा सीट पर सपा ने तेज प्रताप यादव को दिया टिकट

वहीं सपा ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है पर बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट अभी फाइनल नहीं है। सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल मानी जाने वाली करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है।

48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

बता दें कि 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे उधर 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होगा जिन दो लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है उसमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट है।

47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव

47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड में 1 विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी, कानपुर की सीसामऊ सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटें विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से खाली हुई हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article