इलेक्शन

Brahmapur Assembly Elections 2025: पिछले चुनाव में RJD ने मारी थी बाजी, आखिर क्या है ब्रह्मपुर सीट का इतिहास?

ब्रह्मपुर विधानसभा सीट बक्सर लोकसभा सीट का हिस्सा है। 2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल ने जीती थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के मिथिलेश तिवारी को 30091 वोटों के अंतर से हराकर बक्सर संसदीय सीट जीती थी।

Image

ब्रह्मपुर सीट पर फिलहाल RJD का दबदबा। Photo-PTI

Brahmapur Assembly Elections: बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में दो चरण में, 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होना है। जहां 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर 6 नवंबर को चुनाव होगा। ब्रह्मपुर बिहार का एक अहम विधानसभा क्षेत्र है, जो बक्सर जिले में है। 2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल ने जीती थी। राष्ट्रीय जनता दल के शंभू नाथ यादव ने लोक जन शक्ति पार्टी के हुलास पांडे को 51141 वोटों के अंतर से हराया था।

ब्रह्मपुर विधानसभा सीट बक्सर लोकसभा सीट का हिस्सा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के मिथिलेश तिवारी को 30091 वोटों के अंतर से हराकर बक्सर संसदीय सीट जीती थी।

बिहार चुनाव

राज्य में पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। बताया गया कि इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जहां इनमें लगभग 14 लाख नए वोटर शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article