इलेक्शन

VIDEO: लालू के बेटे संग नजर आए भाजपा सांसद रवि किशन, क्या NDA में होने वाले हैं शामिल? पकने लगी खिचड़ी!

Bihar Chunav 2025: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े भाजपा सांसद रवि किशन के साथ नजर आए और इस दौरान रवि किशन ने तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ भी की। भाजपा सांसद ने तेज प्रताप को भोलानाथ का भक्त और दयालु हृदय वाला व्यक्ति बताया। रवि किशन ने कहा कि वह (तेज प्रताप यादव) एक दयालु हृदय वाले व्यक्ति हैं...भोलेनाथ के भक्त हैं...।

Image

भाजपा सांसद रवि किशन (फाइल फोटो)

Bihar Chunav 2025: बिहार में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है जिसमें मतदाताओं ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और अब राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण और अंतिम चरण के चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने राजनीतिक हलचल तेज कर दी। दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े भाजपा सांसद रवि किशन के साथ नजर आए और इस दौरान रवि किशन ने तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ भी की।

क्या खिचड़ी पका रहे नेता

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया जिसमें भाजपा सांसद रवि किशन प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उस वीडियो में तेज प्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा सांसद ने तेज प्रताप को भोलानाथ का भक्त और दयालु हृदय वाला व्यक्ति बताया। रवि किशन ने कहा कि वह (तेज प्रताप यादव) एक दयालु हृदय वाले व्यक्ति हैं...भोलेनाथ के भक्त हैं...।

क्या भाजपा के हो जाएंगे तेज प्रताप?

भाजपा में एंट्री से जुड़े सवाल पर रवि किशन ने कहा कि भाजपा उन सभी लोगों के लिए अपना दिल खुला रखती है जिनका उद्देश्य सेवा है... इनकी (तेज प्रताप) छवि एक निस्वार्थ सेवक के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद गलत और सही पर चर्चा नहीं करनी चाहिए, लेकिन जनता सब जानती है और वही सब तय करती है।

'चुनाव प्रचार में बढ़ा उत्साह'

भाजपा सांसद ने कहा, ''पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव प्रचार में उत्साह काफ़ी बढ़ गया है। हमें एनडीए के पक्ष में जनता से खासकर युवाओं, माताओं, बहनों से काफी समर्थन मिल रहा है... यहां तक कि राजद के मूल मतदाता भी एनडीए को वोट दे रहे हैं... बिहार ने इस तरह का चुनाव पहले कभी नहीं देखा..."

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article