इलेक्शन

हरियाणा में खट्टर को CM पद से हटा सकती है BJP,लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2024, 09:52 AM IST

Manohar Lal Khattar : रिपोर्टों की मानें तो खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। आज भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची आ सकती है और इस सूची में खट्टर का नाम हो सकता है। हरियाणा में भाजपा और जजपा में पहले ही ठनी हुई है।

Image

हरियाणा के सीएम है मनोहर लाल खट्टर।

Manohar Lal Khattar : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जजपा के बीच गठबंधन टूटने की अटकलों के बीच बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी यहां मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से हटा सकती है। रिपोर्टों की मानें तो खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। आज भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची आ सकती है और इस सूची में खट्टर का नाम हो सकता है।

चंडीगढ़ में आज भाजपा की अहम बैठक

रिपोर्टों के मुताबिक मंगलवार को हरियाणा भाजपा की अहम बैठक चंडीगढ़ में होगी। इस बैठक में भाजपा के सभी विधायकों एवं मंत्रियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। खट्टर सरकार का कार्यकाल इस साल नवंबर में खत्म हो रहा है। अभी की खट्टर सरकार में जजपा शामिल है। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर दोनों ही पार्टियों में ठनी हुई है। भाजपा अकेले लोकसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

शाह से मुलाकात कर सकते हैं दुष्यंत

चर्चा तो यह भी है कि भाजपा के विधायक और मंत्री सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं और सरकार का गठन नए सिरे से हो सकता है। इस सरकार में जजपा को जगह नहीं दी जाएगी। इस बीच चर्चा यह भी है कि उप मुख्यमंत्री चौटाला आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के पास- 41, जजपा के पास- 10, कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं। इसके साथ ही बीजेपी के पास 6 निर्दलीय और हरियाणा लोकहित पार्टी के 1 विधायक गोपाल कांडा का समर्थन है। माना जा रहा है कि जजपा के अलग होने के बाद भी भाजपा के पास कुल 48 विधायकों का समर्थन रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article