इलेक्शन

BJP Candidate List: बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट में किन-किन सांसदों का टिकट काटा, देखिए पूरी लिस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 24, 2024, 11:27 PM IST

BJP Candidate List: कभी बीजेपी के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले वरुण गांधी का टिकट कट गया है। केंद्रीय मंत्री अश्वनि चौबे का टिकट भी बक्सर से कट गया है।

Image

बीजेपी ने कई सांसदों का टिकट काटा

BJP Candidate List: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जो पांचवीं लिस्ट जारी की है, उसमें से कई सांसदों के नाम गायब है। कभी बीजेपी के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले वरुण गांधी का टिकट कट गया है। केंद्रीय मंत्री अश्वनि चौबे का टिकट भी बक्सर से कट गया है। बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट में कुल 111 नामों को शामिल किया है।

वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को टिकट

पीलीभीत से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से टिकट दिया गया है। बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने किस-किसका टिकट काटा

  1. पीलीभीत से वरुणा गांधी का टिकट कटा
  2. बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कटा
  3. बरेली से संतोष गंगवार का टिकट कटा
  4. बदायूं से संघमित्रा मौर्य का टिकट कटा
  5. मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटा
  6. कानपुर से सत्यदेव पचौरी का टिकट कटा
  7. बहराइच से अक्षयवर लाल गौड़ का टिकट कटा
  8. बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत का टिकट कटा
  9. हाथरस से राजवीर दिलेर का टिकट कटा
  10. छेदी पावसन का सासाराम से टिकट कटा
  11. अजय कुमार निषाद का मुजफ्फरपुर से टिकट कटा
  12. वीके सिंह का गाजियाबाद से टिकट कटा
  13. सुरेश पुजारी का बरगढ़ से टिकट कटा
  14. बसंत पांडा का कालाहांडी से टिकट कटा
  15. नीतीश गैंग देब का संबलपुर से टिकट कटा
  16. बिशेश्वर टुडू का मयभंज से टिकट कटा
  17. पीएन सिंह का धनबाद से टिकट कटा
  18. सुनील सोरेन का दुमका से टिकट कटा
  19. सुनील सिंह का चतरा से टिकट कटा
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article