इलेक्शन

Bihar Assembly Election 2025: इन तारीखों को कर लें याद, ये रही नामांकन, मतदान और मतगणना की डेट्स

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting, Nomination, Counting Date (बिहार चुनाव नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीख): आज यानी सोमवार 6 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। बिहार में 2 चरणों में मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। देखें पूरा चुनाव कार्यक्रम -

Image

बिहार में किस दिन होंगे चुनाव, कब होगी मतगणना, यहां जानें

बिहार चुनाव 2025 नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीख: बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ बिहार में आदर्श आचार आचार संहिता भी लागू हो गई है। आज यानी सोमवार 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने दोपहर बाद 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे। चलिए जानते हैं हर चरण के लिए नामांकन कब होगा, मतदान किस दिन और कितनी सीटों पर होगा और मतगणना कब होगी -

मतदान का चरणनामांकन की तारीखमतदान की तारीखमतगणना
पहला चरण10 -17 अक्टूबर6 नवंबर14 नवंबर
दूसरा चरण13 - 20 अक्टूबर11 नवंबर14 नवंबर

इससे पहले चुनाव आयोग ने कल यानी रविवार 5 अक्टूबर को बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा चुनावों को लेकर बड़े संकेत दिए। उन्होंने रविवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि 22 नवंबर 2025 से पहले बिहार विधानसभा चुनाव हो जाएंगे।

रविवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें दो अनुसूचित जनजाति के लिए और 38 अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित की गई हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 24 जून, 2025 को लॉन्च किया गया था और समय सीमा तक पूरा हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने SIR के सफल समापन पर वोटरों को बधाई दी और सभी से विधानसभा चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article