Bhojpur, Buxar, Kaimur, Rohtas Constituency Results Updates in Hindi: शाहाबाद परिक्षेत्र में बिहार विधानसभा की कुल 243 में से 22 सीटें (भोजपुर में 7, बक्सर में चार, कैमूर में चार और रोहतास में सात) आती हैं। दक्षिण बिहार के इस क्षेत्र में साल 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA का प्रदर्शन खराब रहा है। विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने शाहाबाद क्षेत्र में सीट बंटवारे के लिए खास रणनीति तैयार की थी।
इस चुनाव में NDA ने यहां पूरी ताकत झौंक दी, ताकि खोई जमीन को वापस लिया जा सके। गठबंधन की यह मेहन रंग भी लाई। 2020 में NDA यहां पर सिर्फ दो सीटों आरा और बड़हरा में ही जीत मिल पायी थी, जबकि इस बार सिर्फ 2 काराकट और ब्रह्मपुर में हार मिली है। महागठबंधन के दलों ने यहां पर पिछले चुनाव मेंअच्छा प्रदर्शन किया था।
समूचे बिहार की तरह शाहाबाद क्षेत्र में भी मतदान शांतिपूर्ण रहा। यहां बक्सर और भोजपुर जिलों में पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि रोहतास और कैमूर जिलों में दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट पड़े थे। शाहाबाद क्षेत्र का चुनाव परिणाम नीचे जिलावार देखें -
भोजपुर की 7 विधानसभा सीटों का रिजल्ट (Bhojpur Assembly Constituency Result)
| S.No | विधानसभा सीट | उम्मीदवार जीते | पार्टी |
| 1 | संदेश | राधाचरण साह | JDU |
| 2 | बड़हरा | राघवेंद्र प्रताप सिंह | BJP |
| 3 | आरा | संजय सिंह | BJP |
| 4 | अगिआंव | महेश पासवान | BJP |
| 5 | तरारी | विशाल प्रशांत | BJP |
| 6 | जगदीशपुर | श्रीभगवान सिंह कुशवाह | JDU |
| 7 | शाहपुर | राकेश रंजन | BJP |
रोहतास की 7 विधानसभा सीटों का रिजल्ट (Rohtas Assembly Constituency Result)
| S.No | विधानसभा सीट | उम्मीदवार जीते | पार्टी |
| 1 | चेनारी | मुरारी प्रसाद गौतम | LJP (R) |
| 2 | सासाराम | स्नेहलता | राष्ट्रीय लोक मोर्चा |
| 3 | करगहर | बशिष्ट सिंह | JDU |
| 4 | दिनारा | आलोक कुमार सिंह | राष्ट्रीय लोक मोर्चा |
| 5 | नोखा | नागेंद्र चंद्रवंशी | JDU |
| 6 | डेहरी | राजीव रंजन सिंह | LJP (R) |
| 7 | काराकाट | अरुण सिंह | CPI(ML-L) |
बक्सर की 4 विधानसभा सीटों का रिजल्ट (Buxar Assembly Constituency Result)
| S.No | विधानसभा सीट | उम्मीदवार जीते | पार्टी |
| 1 | ब्रह्मपुर | शंभू नाथ यादव | RJD |
| 2 | बक्सर | आनंद मिश्रा | BJP |
| 3 | डुमरांव | राहुल कुमार सिंह | JDU |
| 4 | राजपुर | संतोष कुमार निराला | JDU |
कैमूर की 4 विधानसभा सीटों का रिजल्ट (Kaimur Assembly Constituency Result)
| S.No | विधानसभा सीट | उम्मीदवार जीते | पार्टी |
| 1 | रामगढ़ | सतीश कुमार सिंह यादव | BSP |
| 2 | मोहनिया | संगीता कुमारी | BJP |
| 3 | भभुआ | भरत बिंद | BJP |
| 4 | चैनपुर | मो. जमा खान | JDU |
पिछले चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र की 22 में से सिर्फ 2 सीटें जीतने वाली सत्तारूढ़ NDA ने इस बार यहां बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जबकि महागठबंधन ने पिछले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के अपने प्रदर्शन के मुताबिक निराशाजनक परिणाम हासिल किए। बता दें कि मुगल बादशाह बाबर ने 1529 में इस क्षेत्र का नाम शाहाबाद रखा था, जिसका मतलब राजा का शहर होता है।
