BJP Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, राज्य मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी। जानिए किस उम्मीदवार को कहां से टिकट मिला है।
भाजपा नेता गायत्री देवी परिहार से, नीरज कुमार सिंह बब्लू छातापुर से, तारकिशोर प्रसाद कटिहार से, मंगल पांडे सीवान से, डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन से चुनाव लड़ेंगे। सूची के अनुसार, राज्य के मंत्री नीतीश मिश्रा झंझारपुर सीट से और मंगल पांडे सीवान से फिर से चुनाव लड़ेंगे। श्रेयसी सिंह जमुई सीट से चुनाव लड़ेंगी।

BJP उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP की सूची

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी लिस्ट

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी सूची

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी उम्मीदवारों की सूची
243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में
बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बार भी मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए ने जहां सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है और उम्मीदवारों के नाम भी सामने आने लगे हैं, वहीं महागठबंधन में सीटों पर पेच फंसा हुआ है और मंथन का दौर जारी है।
