इलेक्शन

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM ने जीतीं 5 सीटें

Bihar AIMIM Winning Candidate: ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर विजय हासिल की।

Image

ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM ने जीतीं 5 सीटें (फाइल फोटो: Facebook)

Bihar Election AIMIM Wining Candidate List: असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीट पर जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में खासा प्रभाव रखने वाली इस पार्टी ने 243 विधानसभा सीटों में से 29 पर चुनाव लड़ा। जिन सीटों पर उसने चुनाव लड़ा, उनमें से 24 सीट सीमांचल क्षेत्र की हैं।

एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान ने अमौर सीट पर 38,928 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 1,00,836 वोट मिले।मोहम्मद सरवर आलम ने कोचाधामन में 23,021 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें कुल 81,860 वोट मिले।

गुलाम सरवर ने बैसी सीट पर 27,251 वोटों से जीत हासिल की और उन्हें कुल 92,766 वोट मिले। मोहम्मद मुर्शीद आलम ने जोकीहाट सीट पर 28,803 वोटों से जीत हासिल की और उन्हें कुल 83,737 वोट मिले।

बहादुरगंज सीट से मोहम्मद तौसीफ आलम ने 28,726 वोटों से जीत हासिल की

बहादुरगंज सीट से पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद तौसीफ आलम ने 28,726 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 87,315 वोट मिले।एआईएमआईएम ने सत्तारूढ़ या विपक्षी गठबंधन में शामिल हुए बिना, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा।

'बिहार की जनता ने स्पष्ट फैसला सुनाया है'

हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट फैसला सुनाया है। ओवैसी ने कहा, 'हमारा ध्यान सीमांचल में प्रगति लाने, बाल मृत्यु दर को कम करने तथा स्कूल, अस्पताल, पुल और उद्योग बनाने पर होगा।'

एआईएमआईएम पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और उन्होंने चंद्रशेखर की आजाद पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ मिलकर एक ग्रैंड डेमोक्रेटिक गठबंधन GDA बनाया था। मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में खासा प्रभाव रखने वाली यह पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ी।

NDA ने तीन-चौथाई बहुमत हासिल कर लिया

बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को तीन-चौथाई बहुमत हासिल कर लिया।निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताज़ा नतीजों के अनुसार 243 सदस्यीय सदन में गठबंधन ने अब तक 183 सीट जीत ली हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 83 सीट पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और छह सीट पर आगे है। उसके सहयोगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 75 सीट जीती हैं और 10 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने 17 सीट जीतीं और दो पर आगे चल रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article