इलेक्शन

Bihar Election: JDU ने एक के बाद एक 11 नेताओं को पार्टी से निकाला, नीतीश कुमार के खिलाफ हो रखे थे बागी

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। जदयू ने कई बागी नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।

Image

जदयू ने बिहार चुनाव से पहले बागी नेताओं को पार्टी से निकाला (फोटो- JDU)

Bihar Election: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अपने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार की ओर से एक पत्र जारी कर इसकी सूचना दी गई है। पार्टी से बाहर निकाले गए नेताओं में पूर्व मंत्री से लेकर पूर्व विधायक तक शामिल हैं।

लड़ रहे निर्दलीय चुनाव

जदयू के ये 11 नेता बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरे हुए हैं। ये नेता पार्टी और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ खुलआम बागी हो रहे हैं, जिसके बाद अब जदयू ने इन नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने अपने लेटर में लिखा- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।"

किन 11 नेताओं को जदयू ने निकाला

जदयू ने जिन 11 नेताओं को पार्टी से निकाला है, उसमें- पूर्व मंत्री शैलेश कुमार (मुंगेर-जमालपुर), पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह (सीवान-बड़हरिया), पूर्व विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद (जमुई-चकाई), पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह (भोजपुर-बड़हरा), पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार (शेखपुरा-बरबीघा), अमर कुमार सिंह (बेगूसराय-साहेबपुर कमाल), डॉ. आसमा परवीन (वैशाली-महुआ), लब कुमार (औरंगाबाद-नवीनगर), आशा सुमन (कटिहार-कदवा), दिव्यांशु भारद्धाज (पूर्वी चंपारण-मोतिहारी) और विवेक शुक्ला (सीवान-जिरादेई) शामिल हैं।

101 सीटों पर जदयू लड़ रही चुनाव

बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। नीतीश कुमार खुद इस बार भी चुनावी मैदान से दूर हैं। जदयू की सहयोगी पार्टी बीजेपी के हिस्से भी 101 सीट आई है, बाकि की सीटों पर एनडीए की अन्य सहयोगी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article