इलेक्शन

Bihar Election: सिर्फ 1000 रुपये की संपत्ति, मिलिए बिहार के सबसे गरीब उम्मीदवार से; किस पार्टी से लड़ रहे चुनाव?

Bihar Election 2025: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी रिपोर्ट में कुछ ऐसे उम्मीदवार के नाम जारी किए हैं, जिनके पास मात्र एक हजार रुपये की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक, दो उम्मीदवार के पास 1000 रुपये से अधिक की संपत्ति है तो एक उम्मीदवार के पास महज 2000 हजार की संपत्ति है।

Image

एडीआर ने जारी की बिहार चुनाव के सबसे गरीब उम्मीदवारों की लिस्ट।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election 2025: बिहार में सियासी पारा हाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार बिहार में चुनावी रैली कर रहे हैं। राज्य के हर जिले में रोड शो और चुनाव पर चर्चा चल रही है। बिहार चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो अपनी जीत पक्की करने के लिए करोड़ों रुपये प्रचार में झोंक देते हैं। भले ही खर्च को लेकर चुनाव आयोग की सीमा तो तय होती है, लेकिन असल खर्च उससे कहीं आगे निकल जाता है।

हालांकि, लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। ऐसे में इस बार बिहार चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार भी खड़े हैं, जिनकी संपत्ति की चर्चा हो रही है। दरअसल, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी रिपोर्ट में कुछ ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने अपने चुनावी हलफनामों में बताया है कि उनके पास मात्र एक हजार रुपये की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक, दो उम्मीदवार के पास 1000 रुपये से अधिक की संपत्ति है तो एक उम्मीदवार के पास महज 2000 हजार की संपत्ति है।

पहले उम्मीदवार का नाम मुजाहिद आलम है, जो दरभंगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वो सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी चल संपत्ति महज 1000 रुपये है।

दूसरे उम्मीदवार का नाम शत्रुधन वर्मा है, जो बाढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वो पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति महज 1000 रुपये है।

वहीं, तीसरे उम्मीदवार का नाम शिवकुमार यादव है। वो भी सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया पार्टी के उम्मीदवार है। उनकी चल संपत्ति महज 2,023 रुपये हैं।

adr 1

बिहार चुनाव के टॉप-3 गरीब उम्मीदवार।(फोटो सोर्स: ADR)

इन धनकुबेर उम्मीदवारों की हो रही चर्चा

वहीं, बिहार में कई धनकुबेर नेता भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंगेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कुमार प्रणय के पास 170 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा महाराजगंज चुनाव क्षेत्र में स्वतंत्र उम्मीदवार राज किशोर गुप्ता 137 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। वहीं, मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

सभी बड़े राजनीतिक दलों ने बड़ी संख्या में करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। बिहार इलेक्शन वॉच/ADR ने रिपोर्ट में कहा है कि 1303 में से 519 (40 फीसदी) करोड़पति उम्मीदवार हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article