इलेक्शन

Video: दिल के अरमां आंसुओं में बह गए! मेरी टिकट कोई और ले गए... टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रो पड़े LJP (R) नेता

Bihar Election 2025: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां टिकट न मिलने पर LJP (R) बिहार के समस्तीपुर के नेता अभय सिंह फूट-फूटकर रो पड़े। दरअसल, मोराबा सीट JDU के खेमे में चला गया। टिकट कटने पर अभय सिंह इतने नाराज हो गए कि उन्हें राजनीति से संन्यास लेने का फैसला कर लिया।

ljp leader

टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रो पड़े एलजेपी नेता अभय सिंह।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे को लेकर हर दल में घमासान मचा हुआ है। कई जगहों पर असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले के मोरवा विधानसभा सीट से लोजपा(रामविलास) के नेता अभय कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फूट-फूट कर रोते हुए टिकट बंटवारे में पैसे के लेनदेन का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मोराबा सीट JDU के खेमे में चला गया। टिकट कटने पर अभय सिंह इतने नाराज हो गए कि उन्हें राजनीति से संन्यास लेने का फैसला कर लिया।

रोते-रोते क्या बोले नेताजी?

वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे लेकर पार्टी टिकट बांट रही है। वीडियो में सुना जा सकता है कि वो रोते रोते कह रहे हैं, "मैं परेशान हो चुका हूं। मैं संघर्ष से मुक्त होना चाहता हूं। इतनी दिनों में मुझसे जो गलती हुई। इसके लिए मुझे माफ करें। अब मैं आप लोगों को सेवा देने में सक्षम नहीं हूं। पार्टी के व्यवस्था से मैं परेशान हो चुका हूं। इस पार्टी में किसी का कोई सुनने वाला नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा," मैं सभी सर्वदलीय कार्यकर्ता से कहना चाहता हूं कि नेता चुनाव से पहले आपको काफी लोभ देंगे, लेकिन चुनाव के बाद 20 से 30 प्रतिशत कमीशन वसूला जाएगा।"

दरअसल, 2020 के विधानसभा चुनाव में अभय कुमार सिंह लोजपा(रामविलास) के प्रत्याशी रहे थे और इस बार भी वे मोरवा सीट से दावेदारी कर रहे थे। लेकिन जब एनडीए गठबंधन के तहत चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गईं, तब मोरवा और रोसड़ा सीटें भी उसके हिस्से में थीं। बाद में नीतीश कुमार के नाराज होने के बाद सीट जेडीयू के खाते में चली गई, जहां से पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद को उम्मीदवार बनाया गया।

इस फैसले से नाराज अभय सिंह ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी पीड़ा जाहिर की और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। वीडियो में वे काफी भावुक नजर आ रहे हैं और अपने समर्थकों से राजनीति छोड़ने का इरादा जताते हैं।

फिलहाल उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग टिकट बंटवारे में पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।

सीट बंटवारे को लेकर NDA-महागठबंधन में रार

गौरतलब है कि सीट बंटवारे को लेकर एनडीए और महागठबंधन, दोनों दलों में असमंजस और नेताओं में नाराजगी है। बात करें एनडीए की तो सीट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उपेंद्र कुशवाहा नाराज हैं। इससे पहले जीतनराम मांझी ने भी सीट बंटवारे पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा चिराग पासवान की सीटों पर जेडीयू ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के बीच सीट बंटवारे पर कोई बात अभी तक बन पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस 65 सीटें मांग रही है। वहीं राजद उन्हें 55 सीट देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Saket Kumar
Saket Kumar author

और देखें

End of Article