इलेक्शन

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज को मिला 'स्कूल बैग' तो VIP को 'नाव', बिहार में बंटे चुनाव चिन्ह

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने पार्टियों को चुनाव चिन्ह बांट दिया है PK की पार्टी जन सुराज को 'स्कूल बैग' चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है।

Image

जन सुराज को मिला 'स्कूल बैग'

बिहार में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव का ऐलान होना है और सभी पार्टियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है इस क्रम में प्रशांत किशोर की जन सुराज को 'स्कूल बैग' चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है, वहीं मुकेश सहनी की VIP को नाव चुनाव चिह्न अलॉट किया है जिसे लेकर मुकेश सहनी प्रसन्न हैं क्योंकि उनके पास पहले से ही यह सिंबल था।

जन सुराज पार्टी के सभी 243 प्रत्याशी इस निशान पर चुनाव मैदान में उतरेंगे पार्टी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि 'स्कूल बैग' शिक्षा और प्रगति का प्रतीक है, जो उनकी विचारधारा को दर्शाता है।

सहनी की वीआईपी को दोबारा नाव सिंबल

चुनाव से पहले मुकेश सहनी की वीआईपी को दोबारा नाव सिंबल मिल गया है वहीं उपेंद्र कुशवारा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को गैस सिलेंडर सिंबल मिला है।

किस पार्टी को क्या मिला चुनाव सिंबल-

राष्ट्रीय लोक मोर्चा-गैस सिलेंडर

विकासशील इंसान पार्टी - नाविक के साथ नाव

भारतीय सार्थक पार्टी - कैंची

राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी - अंगूठी

जन सहमति पार्टी - लेडी पर्स

भारतीय जनता समाजसेवी पार्टी - बांसुरी

लोहिया जनता दल - बाल्टी

जन सुराज की स्थापना प्रशांत किशोर ने की

बता दें कि जन सुराज की स्थापना प्रशांत किशोर ने की, यह दल बिहार में एक उभरती हुई पॉलिटिकल पार्टी है, PK के नाम से भी जाने जाने वाले प्रशांत किशोर ने प्रसिद्ध चुनावी राजनीतिक रणनीतिकार रहे हैं वहीं साल 2015 में उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव को मिलाकर बिहार में महागठबंधन की जीत में अहम रोल निभाया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article