बिहार चुनाव के मद्देनजर जनता दल यूनाइटेड ने एक नया नारा दिया है। सोमवार को जदयू दफ्तर के बाहर एक विशाल पोस्टर लगाया गया। इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर है। तस्वीर में लिखा है,"सुरक्षित है बिहार, क्योंकि साथ है नीतीश कुमार।' यह पोस्टर जदयू दफ्तर के बाहर लगी है।
बता दें कि इस चुनाव में भी एनडीए नीतीश कुमार के चहरे पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, अमित शाह ने कहा है कि चुनाव के बाद विधायक मिलकर अपना नेता चुनेंगे।
NDA में किसे कितनी सीटें मिली?
एनडीए में सीट शेयरिंग की बीत करें तो जेडीयू और बीजेपी दोनों ही 101-101 सीट पर चुनाव लड़ रही। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर मैदान में है। वहीं, जीतन राम मांझी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्च और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली।
बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का चुनाव है। वहीं, 11 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा। वहीं, वोटिंग और रिजल्ट 14 को सामने आएंगे।
बात करें महागठबंधन की तो राजद ने सोमवार को 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस अब तक 60 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
