इलेक्शन

Bihar Chunav: पूरा NDA एकजुट है, आज दोपहर तक हम पहली लिस्ट जारी करेंगे- JDU नेता संजय झा

संजय झा ने कहा कि पूरा NDA एकजुट है। उन्होंने कहा कि पार्टी आज दोपहर तक पहली लिस्ट जारी कर देगी। उन्होंने कहा कि नॉमिनेशन की भी शुरुआत हो गई है। पूरा एनडीए यूनिफाइड है। झा ने कहा कि JDU में सभी फैसले सीएम नीतीश कुमार के होते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कुछ साफ नहीं है।

Image

संजय झा बोले- पूरा NDA एकजुट है

Bihar Assembly Election: JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पूरा NDA एकजुट है। बड़े मैंडेट से NDA चुनाव जीतेगा। बिहार में चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया है और अब प्रचार अभियान की शुरुआत है। इस बीच सीट बंटवारे को लेकर सब ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच संजय झा ने NDA के सभी दलों को एक साथ बताया है।

वहीं, उन्होंने कहा कि पार्टी आज दोपहर तक पहली लिस्ट जारी कर देगी। उन्होंने कहा कि नॉमिनेशन की भी शुरुआत हो गई है। पूरा एनडीए यूनिफाइड है। झा ने कहा कि JDU में सभी फैसले सीएम नीतीश कुमार के होते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कुछ साफ नहीं है। सब कुछ स्पष्ट आ चुका है अभी तक विपक्ष ने कहां कुछ तय किया है।

NDA में सीट शेयरिंग के बाद नाराजगी

NDA ने रविवार को आने वाले बिहार असेंबली इलेक्शन के लिए अपनी सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट को फाइनल कर दिया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

BJP और JD-U के अलावा, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-RV) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) दोनों छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

यह घोषणा सीट-शेयरिंग फॉर्मूले को फाइनल करने के लिए दिल्ली और पटना में NDA पार्टनर्स के बीच कई बातचीत के बाद हुई, लेकिन पहले जीतन राम मांझी तो फिर बाद में उपेंद्र कुशवाहा मिली सीटों से नाराज हो गए।

उपेंद्र कुशवाहा चले अमित शाह से बात करने

इसी सिलसिले में कुशवाहा को दिल्ली बुलाया गया है। उनको सीट शेयरिंग से नाराजगी थी तो उन्हें बिहार में कई बड़े नेताओं ने मिलकर समझाया, लेकिन बात नहीं बनी तो वे अब दिल्ली के लिए निकल गए हैं। कुशवाहा ने हाल ही में एक बयान दिया कि NDA में 'सब ठीक नहीं है'। उन्होंने ऐसा कहकर गठबंधन के अंदरूनी हालात पर चिंता जताई थी। वे नित्यानंद राय के साथ दिल्ली जाने वाले हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article