Bihar Assembly Elections 2025 Valmikinagar Assembly Constituency: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में पड़ने वाले वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक ने लगातार दो बार जीत हासिल की है। साल 2020 में हुए चुनाव में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह जीते थे। उन्होंने 21585 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उनका कुल वोट शेयर 38.32 प्रतिशत रहा था। वह लगातार दो बार इस सीट से जुत चुके हैं। इसी सीट पर 2015 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते थे।
2020 चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दूसरें नंबर पर
2020 चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। बिहार के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पड़ने वाला यह क्षेत्र गंडक नदी से घिरा है। इस सीट पर काफी थारू मतदाता हैं और यहां आदिवासी मतदाताओं की अहम भूमिका रहती है। नेपाल सीमा से सटा यह इलाका टाइगर रिजर्व के लिए भी मशहूर है।
वाल्मीकि नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नंबर 1 वाल्मीकि नगर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का हिस्सा है। संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार, नंबर 1 वाल्मिकी नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र इन क्षेत्रों से बना है: पिपरासी, मधुबनी, ठकराहां और भितहा सामुदायिक विकास खंड ; एवं वाल्मिकी नगर, लक्ष्मीपुर रमपुरवा, संतपुर सोहरिया, चंपापुर गोनौली, नौरंगिया दरदरी, महुअवा कटहरवा, हरनाटांड़, बलुआ छत्रौल, देवरिया तरुअनवा, भरछी, बेलहवा मदनपुर, बकुली पंचगवा, बिनवलिया बोधसेर, नयागांव रामपुर, मंगलपुर औसानी, बोरावल नरावल, सेमरा कटकुइया, यमुनापुर तड़वलिया, जिमरी नौतनवा और ढोलबजवा लक्ष्मीपुर सिधाव सीडी ब्लॉक की ग्राम पंचायतें।
6 और 11 नवंबर को वोटिंग
बता दें कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होगा। 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा। उम्मीदवारों के लिए पहले चरण की नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 अक्तूबर और दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर थी। पहले चरण के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर थी और दूसरे चरण के लिए नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख 23 अक्तूबर है।
