इलेक्शन

Bihar Election 2025: इस सीट पर मुस्लिम वोटर्स बनते हैं 'किंगमेकर', क्या है ठाकुरगंज विधानसभा सीट की राजनीतिक समीकरण?

Bihar Election 2025: सीमांचल की मुस्लिम बहुल ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर कभी कांग्रेस का मजबूत पकड़ रहा, लेकिन 2020 में आरजेडी के सौद आलम ने इस समीकरण को बदल दिया। करीब 58 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता वाले इस क्षेत्र में हर चुनाव का परिणाम वोटों के बंटवारे पर निर्भर करता है। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी मुकाबला रोमांचक रहने वाला है, जहां मुस्लिम वोटों की एकजुटता जीत-हार तय कर सकती है।

Image

पढ़ें ठाकुरगंज विधानसभा सीट की राजनीतिक समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election 2025: किशनगंज जिले की ठाकुरगंज विधानसभा सीट अररिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। सीमांचल का यह इलाका मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल है। 2020 के आंकड़ों के अनुसार, यहां लगभग 58 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम समुदाय से हैं। इस वजह से हर चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक का झुकाव नतीजों पर निर्णायक असर डालता है।

कांग्रेस का रहा दबदबा

ऐतिहासिक रूप से इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। अब तक हुए चुनावों में कांग्रेस ने लगभग 8 से 9 बार जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में यह समीकरण बदले हैं और नए दलों ने यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद (RJD) के उम्मीदवार सौद आलम ने जीत हासिल कर कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया था।

मुस्लिम वोट बनेगा निर्णायक फैक्टर

ठाकुरगंज में अब मुकाबला केवल दलों के बीच नहीं, बल्कि वोट बैंक और स्थानीय मुद्दों के बीच भी है। मुस्लिम मतदाताओं के साथ-साथ गैर-मुस्लिम समुदायों की भूमिका भी बढ़ी है। आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि मुस्लिम वोट एकजुट रहते हैं या बंटते हैं, क्योंकि यही समीकरण अंततः ठाकुरगंज की जीत-हार तय करेगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article