इलेक्शन

Bahadurganj Assembly Constituency: 66 फीसदी मतदाता मुस्लिम, क्या AIMIM को जोर का झटका दे पाएगी BJP? पढ़ें क्या है इस सीट का समीकरण

किशनगंज जिले में स्थित बहादुरगंज विधानसभा सीट, अररिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और सीमांचल की राजनीति में इसका खास महत्व है। यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल इलाका है, जहां लगभग 66 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम समुदाय से हैं। लंबे समय तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा, जिसने अब तक 16 में से 10 चुनावों में जीत दर्ज की है। हालांकि, 2020 के चुनाव में तस्वीर बदली जब एआईएमआईएम के मोहम्मद अंजर नयमी ने करीब 50 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बड़ी जीत हासिल की।

Image

पढ़ें बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीतक समीकरण।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election 2025: किशनगंज जिले में स्थित बहादुरगंज विधानसभा सीट अररिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। सीमांचल का यह इलाका मुस्लिम बहुल माना जाता है और यहां की राजनीति पर समुदाय विशेष का गहरा असर है। 2020 के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर लगभग 66 फीसदी मतदाता मुस्लिम समुदाय से हैं, यही कारण है कि यहां का हर चुनाव धार्मिक और सामाजिक समीकरणों से प्रभावित रहता है।

कांग्रेस का रहा दबदबा

अब तक इस सीट पर 16 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। लंबे समय तक कांग्रेस का इस क्षेत्र में दबदबा रहा और उसने 10 बार जीत दर्ज की। लेकिन हाल के वर्षों में राजनीतिक माहौल बदल गया है। 2020 में एआईएमआईएम (AIMIM) के उम्मीदवार मोहम्मद अंजर नयमी ने करीब 50 फीसदी वोट पाकर कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी और शानदार जीत हासिल की।

2025 में टक्कर रोमांचक

वर्तमान में यह सीट कांग्रेस, एआईएमआईएम, बीजेपी और वीआईपी पार्टी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। 2025 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर मतभेद और खींचतान की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि कांग्रेस और एआईएमआईएम दोनों ही इसे अपना पारंपरिक गढ़ मानते हैं।

सीमांचल की राजनीति में बहादुरगंज की भूमिका

बहादुरगंज सीट का चुनावी परिणाम केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि सीमांचल की राजनीति की दिशा भी तय करेगा। यहां का वोट पैटर्न और जनमत 2025 के बिहार चुनाव में क्षेत्रीय समीकरणों पर गहरा असर डाल सकता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article