बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले RJD एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि अगर इस बार काउंटिंग में कुछ गड़बड़ी हुई तो सड़क पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा'। सुनील सिंह ने धमकाते हुए यह बात कही है। वहीं उन्होंने Exit Poll पर सवाल उठाया है। वहीं ताजा घटनाक्रम में इस विवादित बयान को लेकर आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर पटना के साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है।
सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चार-चार घंटे तक मतगणना रोकी गई थी, जिसके बाद नतीजे बदल गए थे। उन्होंने कहा, 'अगर इस बार भी वैसी घटना दोहराई गई, तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा।'
सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि 11 नवंबर के मतदान के बाद से ही एग्जिट पोल आना शुरू हुआ,ऐसा लगता है कि एक ही बस से सब उतरकर NDA को जिताने लगे हैं।आरोप लगाया कि मतदाता वोट के लिए लाइन में लगे थे और एग्जिट पोल आने लगा और एनडीए के पक्ष में वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया गया।
RJD एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि यदि परिणाम में गड़बड़ी हुई तो नेपाल बांग्लादेश जैसे हालात बिहार में बन जाएंगे इस पर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि क्यों ऐसा शब्द पकड़ कर बैठ जाते हैं, उन्होंने इशारा किया था कि ऐसी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। सवाल आपका होना चाहिए था गड़बड़ी करने वालों पर लेकिन आप किन पर पड़ गए। जिन्होंने कहा आक्रोश में लोग सड़कों पर आ सकते हैं।
'हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार दीर्घायु हो'
राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार को लेकर लगा पोस्ट लिखा गया टाइगर अभी जिंदा है इस पर मनोज झा ने कहा कि हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार दीर्घायु हो स्वस्थ हो 18 तारीख को वह खुद तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे।
'जब परिणाम आए तो यह पटाखे हम लोग के तरफ भिजवा दिए थे'
वहीं एग्जिट पोल में एनडीए के पूर्ण बहुमत पर मनोज झा ने कहा कि कल भर का इंतजार कर लीजिए 2015 में भी यह लोग पटाखे खरीद लिए थे लेकिन जब परिणाम आए तो यह पटाखे हम लोग के तरफ भिजवा दिए थे
