पटना

ये हैं बिहार चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार, जिनके रिजल्ट पर रहेगी सबकी नजर

Bihar Elections 2025 Richest Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों का मतदान हो चुका है। अब सभी को कल यानी शुक्रवार 14 नवंबर का इंतजार है, जब मतगणना होगी। इस दौरान किस पार्टी की जीत होगी के बाद सबसे ज्यादा लोगों की नजर सबसे अमीर उम्मीदवारों की जीत-हार पर होगी। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो उम्मीदवार -

Bihar Election 2025 Crorepati Candidates.

इन करोड़पति उम्मीदवारों की जीत-हार पर होगी सबकी नजर

Richest Candidates in 2025 Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हो चुका है। शुक्रवार 14 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रचार के दौरान खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए और ज्यादातर एग्जिट पोल्स में JDUऔर BJPके नेतृत्व वाली NDA को बहुमत मिलता दिखाया गया है। हालांकि, जीत-हार का फैसला तो शुक्रवार दोपहर तक ही होगा और यह भी पता चल जाएगा कि अगले पांच साल बिहार पर कौन राज करेगा। बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे या तेजस्वी यादव या फिर किसी अन्य की ताजपोशी होगी? इस प्रश्न के बाद जो प्रश्न सबसे ज्यादा लोगों के मन में होगा, वह यह होगा कि बिहार चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों का क्या हुआ। यहां हम आपके लिए लेकर चुनाव में खड़े हुए 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट। इन 10 उम्मीदवारों की जीत-हार पर सभी की नजर होगी।

उम्मीदवारों ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी जो संपत्ति दर्ज की, उसके अनुसार ही ADR ने इनके पर्चे का आकलन किया है। बिहार चुनाव में 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। 2600 उम्मीदवारों के पर्चों का आकलन करने पर प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 3.35 करोड़ आयी है। हालांकि, हम जिन 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात कर रहे हैं, वह इस औसत से काफी आगे हैं।

ये भी पढ़ें - Bihar CM Full List: यहां देखें बिहार के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सबसे अमीर उम्मीदवार की बात करें तो वह महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रत्याशी हैं। पश्चिमी चंपारण जिले की लौरिया सीट से प्रत्याशी रण कौशल प्रताप सिंह की कुल संपत्ति 368 करोड़ से अधिक है। जबकि दूसरे नंबर पर पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार नीतीश कुमार हैं। गया जिले की गुरुआ सीट से प्रत्याशी नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 250 करोड़ से अधिक है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंगेर जिले में इसी नाम की सीट से भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय का नाम है। चुनावी हलफनामे के अनुसार कुमार प्रणय के पास 170 करोड़ से ज्यादा संपत्ति है।

यहां जानें बिहार विधानसभा चुनाव के 10 सबसे अमीर प्रत्याशी

रैंकउम्मीदवार का नामपार्टी का नामजिलाविधानसभाकुल संपत्ति (रुपये में)संपत्ति करोड़ रुपये में
1रण कौशल प्रताप सिंहविकासशील इंसान पार्टीपश्चिमी चंपारणलौरिया3,68,98,57,184368 करोड़ से ज्यादा
2नीतीश कुमारराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीगयागुरुआ2,50,31,00,000250 करोड़ से ज्यादा
3कुमार प्रणयभाजपामुंगेरमुंगेर1,70,81,95,842170 करोड़ से ज्यादा
4अनंत कुमार सिंहजेडीयूपटनामोकामा1,00,61,73,708100 करोड़ से ज्यादा
5डॉ. कुमार पुष्पांजयजेडीयूशेखपुराबरबीघा94,53,02,58794 करोड़ से ज्यादा
6मनोरमा देवीजेडीयूगयााबेलागंज75,23,06,74775 करोड़ से ज्यादा
7दीपक यादवआरजेडीपश्चिमी चंपारणनरकटियागंज70,87,55,00470 करोड़ से ज्यादा
8देव कुमार चौरसियाआरजेडीवैशालीहाजीपुर68,54,48,46568 करोड़ से ज्यादा
9राजीव रंजननिर्दलीयभोजपुरजगदीशपुर63,72,29,35463 करोड़ से ज्यादा
10नीरज सिंहजन सुराज पार्टीशिवहरशिवहर58,32,04,61658 करोड़ से ज्यादा

बिहार विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने वाले 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों में से 1081 उम्मीदवार करोड़पति हैं। यानी 1081 उम्मीदवारों की संपत्ति कम से कम एक करोड़ से ज्यादा है। पांच करोड़ से अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या भी 393 है, जो कुल उम्मीदवारों के 15 फीसद हैं।

सबसे ज्यादा करोड़पति किस पार्टी में (Which party fielded most crorepatis?)

बिहार विधानसभा चुनाव के 10 सबसे अमीर प्रत्याशियों के बारे में जान लिया है। चलिए अब जानते हैं बिहार विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने सबसे ज्यादा अमीर या कहें करोड़पतियों को प्रत्याशी बनाया।

ये भी पढ़ें - Bihar Chunav: बातें 33 फीसद आरक्षण की, जानें किस पार्टी ने कितने फीसद टिकट महिलाओं को दिए

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम नई नवेली पार्टी, प्रशांत सुराज की जन सुराज पार्टी ने उतारे। पार्टी के 231 उम्मीदवारों के चुनाव हलफनामों की जांच की गई जिसमें से 167 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसी तरह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 140 प्रत्याशियों में से 127 उम्मीदवार करोड़पति हैं। JDU के 101 उम्मीदवारों में से 92 करोड़पति हैं, जबकि BJP के 101 प्रत्याशियों में से 88 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh
Digpal Singh Author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article