इलेक्शन

बिहार चुनाव में मध्य प्रदेश के नेताओं का स्ट्राइक रेट रहा टॉप क्लास, जहां किया प्रचार...उन अधिकतर सीटों पर मिली जीत

बिहार की करीब 88 सीटों पर मध्य प्रदेश के कई नेता प्रचार करने गए थे। इनमें से अधिकतर पर जीत हासिल हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की नीतियों ने बिहार में एनडीए को जीत दिलाई है। बिहार की जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को सबक सिखाया है। खंडेलवाल ने बिहार गए मध्य प्रदेश के सभी नेताओं को बधाई दी।

Image

बिहार चुनाव में मध्य प्रदेश के नेताओं का प्रचार रहा टॉप क्लास (PTI)

Bihar Chunav Campaining: मध्य प्रदेश के नेताओं का बिहार चुनाव में स्ट्राइक रेट 90% से ज्यादा रहा। बिहार की करीब 88 सीटों पर मध्य प्रदेश के कई नेता प्रचार करने गए थे। इनमें से अधिकतर पर जीत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की बात करें तो 25 सीटों पर उन्होंने प्रचार किया था, जिसमें से 21 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 19 सीटों पर प्रचार के लिए गए थे, जिसमें से 17 सीटों पर जीत हुई है। यही स्थिति विश्वास सारंग और नरोत्तम मिश्रा की भी है दोनों 6-6 सीटों पर प्रचार करने गए थे और सभी 6-6 सीट एनडीए की झोली में आई है। इसके अलावा मिथिला और तिरहुत क्षेत्र में महेंद्र सिंह और हितानंद प्रचार के लिए गए थे, इन 58 में से 52 सीट एनडीए जीती है।

सीएम यादव अधिकतर गए इन सीटों पर...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अधिकतर उन सीटों पर भेजा गया था जहां पर यादव मुस्लिम समीकरण बन रहे थे। वजीरगंज, आलमनगर पूर्वी चंपारण सीतामढ़ी यह वह इलाके थे, जहां पर राजद का अच्छा खासा प्रभाव था।

अरविंद भदौरिया और अजय जामवाल 6 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी, सभी 6 सिम एनडीए की झोली में गिरी हैं। इसके अलावा बंशीलाल गुर्जर, आशुतोष तिवारी, शैलेंद्र बरुआ, अनिल फिरोजिया और गजेंद्र पटेल को भी जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें से लगभग सभी सीटों पर अच्छा प्रदर्शन हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल देश के विकास बल्कि सुरक्षा के लिए जो नीतियां लागू की है, उस से भाजपा नंबर वन पार्टी बनी है। कांग्रेस ने राजद को डुबाने का काम किया है।

मध्य प्रदेश के सभी नेताओं को बधाई

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की नीतियों ने बिहार में एनडीए को जीत दिलाई है। बिहार की जनता ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को सबक सिखाया है। खंडेलवाल ने बिहार गए मध्य प्रदेश के सभी नेताओं को बधाई दी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article