Gujarat Bhavnagar Election Result: गुजरात विधानसभा की मतगणना की जा रही है और राज्य की 182 सीटों के चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकीं हैं कि किस पार्टी को कहां-कहां जीत हासिल होती है, यहां बात भावनगर (Bhavnagar) जिले के चुनाव परिणामों की, गुजरात के इस अहम शहर भावनगर में 7 विधानसभा सीटें हैं, गुजरात की भावनगर ग्रामीण विधानसभा सीट (Bhavnagar Rural Assembly Seat) पर बीजेपी लगातार दो चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटी है, वहीं गरियाधर विधानसभा सीट गुजरात की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।
भावनगर पश्चिम सीट गुजरात की हॉट सीट है। भावनर पश्चिम से बीजेपी के जीतू वघानी आगे चल रहे हैं, महुवा से बीजेपी के मोहन ढेडिया आगे वहीं वाड़ी से बीजेपी की मनीषा वकील आगे चल रहे हैं।
Gujarat Bhavnagar Election Result: Full Result From Bhavnagar east, Gariadhar, Mahuva, Palitana, Bhavnagar Rural, Bhavnagar West
| विधानसभा का नाम | बीजेपी प्रत्याशी | कांग्रेस प्रत्याशी | AAP प्रत्याशी
गुजरात की भावनगर ग्रामीण विधानसभा सीट (Bhavnagar Rural Assembly Seat) बीजेपी के गढ़ वाली सीटों में शुमार है बीजेपी इस सीट से लगातार दो चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटी है, उधर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी यहां पूरी ताकत झोंके हुए हैं। बीजेपी ने विधायक परषोत्तमभाई ओधवजीभाई सोलंकी पर ही भरोसा जताया है।वहीं कांग्रेस (Congress) ने रेवतसिंह गोहिल और आम आदमी पार्टी (AAP) ने कुमनसिंह गोहिल को यहां से लड़ाया है।
गरियाधर विधानसभा सीट पर भी हैं निगाहें (Gariadhar Assembly Seat)
गरियाधर गुजरात की एक विधानसभा सीट है 2017 के गुजरात की चुनाव में 12 पार्टियां चुनावी मैदान में थीं, मतदाता 203724 थे, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नक्रानी केशुभाई हिरजीभाई ने चुनाव में जीत दर्ज की थी उन्हें 44.44 प्रतिशत मत मिले। कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार खेनी परेशभाई मंजीभाई नंबर 2 पर रहे थे।
