इलेक्शन

Bengal Politics: ममता सरकार के खिलाफ BJP की लिस्ट तैयार, बंगाल में अमित शाह कल जारी करेंगे चार्जशीट

Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल में टीएमसी के खिलाफ विस्तृत 'चार्जशीट' जारी करने जा रहे हैं। इस चार्जशीट में ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और सीमा से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए जाने की संभावना है।

Image

बंगाल में अमित शाह कल जारी करेंगे चार्जशीट।

Photo : PTI

Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ एक विस्तृत चार्जशीट जारी करेंगे। इस चार्जशीट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए जाने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, इस दस्तावेज में राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन), 100-दिवसीय रोजगार योजना, आवास परियोजनाएं, मिड-डे मील और बाढ़ राहत में कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया जा सकता है। इसके अलावा मवेशी तस्करी मामले और कुछ चर्चित नेताओं के नाम भी इसमें शामिल होने की संभावना है।

TMC के खिलाफ क्या हैं मुद्दे?

चार्जशीट में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) का मुद्दा और भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी से जुड़े विवाद भी उठाए जा सकते हैं। कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा जा सकता है, जिसमें राजनीतिक हिंसा, सांप्रदायिक तनाव और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेड मामला, कस्बा और संदेशखाली जैसे मामलों का भी इसमें जिक्र हो सकता है। साथ ही विपक्षी नेताओं पर हमलों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के कमजोर होने के आरोप भी लगाए जा सकते हैं।

इसके अलावा बेरोजगारी, युवाओं का पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सरकार के कामकाज को भी निशाने पर लिया जाएगा। कुछ अन्य विवादित मुद्दों, जैसे युवा भारती क्रीड़ांगन में लियोनेल मेसी कार्यक्रम, जनसांख्यिकीय बदलाव, और भाषा से जुड़े आरोप का भी उल्लेख होने की संभावना है।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article