इलेक्शन

Bengal Election : बंगाल का 'हिंदी बेल्ट'..मोदी या दीदी पर विश्वास? 'आसनसोल' से ग्राउंड रिपोर्ट में देखें क्या कह रही है जनता

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की गहमा गहमी बढ़ती ही जा रही है। इस बीच, टाइम्स नाउ नवभारत की टीम आसनसोल पहुंची, वहां के वोटर्स से जानने की कोशिश की कि उनके मन में क्या चल रहा है और यहां के अहम मुद्दे कौन से हैं।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत की टीम आसनसोल पहुंची

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच अहम मुकाबला देखा जा सकता है इस बीच, 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव' को लेकर 'बंगाल यात्रा' जारी है। ऐसे में कार्यक्रम के मद्देनजर 'एंकर श्वेता भट्टाचार्य' राजनीतिक दलों की नस टटोलने के लिए आसनसोल (Asansol) पहुंची हैं ग्राउंड रिपोर्ट में देखते हैं कि यहां की जनता के मन में चल क्या रहा है।

आसनसोल पश्चिम बंगाल का एक अहम शहर है और यह पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। आसनसोल पश्चिम बर्धमान जिले का जिला मुख्यालय है। आसनसोल के शब्द-साधन की बात करें तो 'आसन', एक प्रकार का वृक्ष जो आमतौर पर तीस मीटर ऊंचा होता है, दामोदर नदी के किनारे पाया जाता है, 'सोल' का अर्थ भूमि है। 'आसनसोल' नाम इन दोनों शब्दों का संयोजन है। आसनसोल दामोदर नदी के किनारे बसा एक शहर है और इसकी भूमि खनिजों से समृद्ध है। आसनसोल के अहम मुद्दे क्या हैं और लोग इस चुनाव को किस तरीके से ले रहे हैं, यह सब जानने की कोशिश की...

यहां देखें पूरी रिपोर्ट-

भाजपा का अपने मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल पर दोबारा भरोसा

भाजपा ने अपनी मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल पर दोबारा भरोसा जताया है बता दें कि अग्निमित्रा ने 2021 में इस सीट पर TMC की सायोनी घोष को हराया था। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक तापस बनर्जी को इस बार यहां से मैदान में उतारा है। माकपा की शिल्पी चक्रवर्ती और कांग्रेस के सौभिक मुखर्जी की मौजूदगी मुकाबले को दिलचस्प बना सकती है।

कोयला अर्थव्यवस्था, अवैध खनन और पहचान की राजनीति

आसनसोल का चुनावी मुकाबला विकास के दावों तक सीमित नहीं है बल्कि यह कोयला अर्थव्यवस्था, अवैध खनन और पहचान की राजनीति के इर्द-गिर्द सिमटा नजर आ रहा है।

आसनसोल लोकसभा में कुल 7 सीटें हैं

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल राज्य के पश्चिम बर्धमान जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। साल 2021 के चुनाव परिणामों की बात करें तो भाजपा के अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी की सायोनी घोष को पराजित कर चुनाव में जीत हासिल की थी। आसनसोल लोकसभा में कुल 7 सीटें हैं। इनमें 5 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और दो पर भाजपा की जीत हुईं थी।

पश्चिम बंगाल में वोटिंग कब होगी?

बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण की 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को, जबकि 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Shweta Bhattacharya
श्वेता भट्टाचार्य author

श्वेता भट्टाचार्य Times Now नवभारत में एंकर और स्पेशल कॉरेस्पोन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं। वह टेलीविजन मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज और इवेंट कवरेज में विशेष महारत हासिल है। अपनी सटीक और प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जानी जाने वाली श्वेता जमीनी हकीकत को दर्शकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाती हैं।

और पढ़ें
End of Article