इलेक्शन

बंगाल में भी चला बाबा का बुलडोजर मैजिक, 35 सीटों पर प्रचार, 31 पर BJP जीत, स्ट्राइक रेट करीब 90%

CM Yogi: योगी के इन बयानों ने मतदाताओं पर जादू सा असर किया। योगी ने करीब 35 सीटों पर रोड शो या रैलियां कीं और इनमें से 31 पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

Image

बंगाल में योगी की रैलियां

Photo : PTI

CM Yogi Rallies in Bengal: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत में बाबा का बुलडोजर मैजिक भी खूब चला। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां कई रैलियां और अपने धारदार अंदाज में अपराधियों और टीएमसी के कार्यकर्ताओं को चेताया। सीएम योगी ने साफ कर दिया कि बंगाल को गुंडागर्दी नहीं चलेगी और बीजेपी की सरकार बने पर गुंडे यहां नाक रगड़ते दिखेंगे। योगी के इन बयानों ने मतदाताओं पर जादू सा असर किया। योगी ने करीब 35 सीटों पर रोड शो या रैलियां कीं और इनमें से 31 पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यानी स्ट्राइक रेट 88.57% फीसदी रहा।

सीएम योगी के चर्चित भाषण

  • बंगाल की धरती को काबा नहीं बनने दूंगा।
  • बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी, मां दुर्गा की धरती रहेगी, वंदे मातरम की धरती रहेगी और हर हर महादेव का घोष इस धरा से लगातार चलना चाहिए।
  • हम गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे।
  • 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे आपके सामने भीख मांगेंगे। घुटने टेकते हुए नाक रगड़ते हुए दिखेंगे।
  • बंगाल की धरती से सिर्फ बांग्‍ला बोली जाएगी।
  • मौलाना सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे।

सीएम योगी ने कहां-कहां किया प्रचार

* माथाभांगा: निशीथ प्रमाणिक

* धुपगुरी: नरेश रॉय

* बांकुरा : नीलाद्रि शेखर

* सोनमुखी : दिबाकर घरामी

* गारबेटा : प्रदीप लोधा

* कल्याणी: अनुपम बिस्वास

* राजरहाट गोपालपुर : तरुणज्योति तेवारी

* दम दम : अरिजीत बक्शी

* जोरासांको : विजय ओझा

* कटवा : कृष्णा घोष

* नबाद्वीप : श्रुतिशेखर गोस्वामी

* बागड़ा: सोमा ठाकुर

* कांथी दक्षिण- अरूप कुमार दास

*बाराबनी- अरजित रॉय)

*रामपुरहाट- धुर्वा साहा

*पिंगला- स्वागत मन्ना

*जॉयपुर- बिस्वजीत महतो

*चकदहा- बंकिम चंद्र घोष

बीजेपी के लिए माहौल बनाने का काम किया

योगी के इन भाषणों ने बंगाल चुनाव में बीजेपी के लिए माहौल बनाने का काम किया। मतदाताओं के बीच योगी का जादू साफ दिखा और इसका असर अब चुनाव नतीजों पर भी दिखा है। बीजेपी ने इतिहास रचते हुए राज्य में पहली बार सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा दिया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, भाजपा ने 156 सीट पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 52 सीट पर उसके उम्मीदवार आगे हैं।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। हालांकि, फाल्टा में मतदान रद्द होने के कारण 293 सीट के लिए मतों की गिनती जारी है और बहुमत का आंकड़ा घटकर 147 हो गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ों में सेंध लगाई और शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अपना जनाधार बढ़ाया। इस जीत के साथ भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाएगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article