इलेक्शन

Bengal Election 2026: वोटिंग के बीच RG KAR पीड़िता की मां ने क्या कहा? जानें कहां से लड़ रहीं हैं चुनाव

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म-हत्या मामले की पीड़िता की मां, भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं और उन्होंने न्याय की उम्मीद जताई है। इस घटना ने पहले ही पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग और केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। कई सीटों पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे यह चरण बेहद निर्णायक बन गया है।

Image

आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या पीड़िता की मां और पनिहाटी सीट सेरत्ना देबनाथ लड़ रहीं चुनाव।

Photo : ANI

बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Election) के दूसरे व अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या पीड़िता की मां और पनिहाटी सीट सेरत्ना देबनाथ भाजपा उम्मीदवार हैं। वोटिंग के बीच उन्होंने कहा, "हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा। लोग हमें वोट देंगे।"

अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर की उम्र उस वक्त 31 साल थी। इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था।

142 सीटों पर चुनाव

बता दें कि कुल 294 सदस्यीय विधानसभा की शेष 142 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। इनमें से सबसे चर्चित सीटों में भबानीपुर शामिल है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है। सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वे भाजपा के मौजूदा विधायक हैं।

भवानीपुर पर सबकी निगाहें

इस चरण की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, कोलकाता पोर्ट सीट पर तृणमूल के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह से है। इसके अलावा भाटपारा, जगतदल, बैरकपुर, बनगांव, दमदम, संदेशखाली, हिंगलगंज, राणाघाट उत्तर, राणाघाट दक्षिण, रासबिहारी, यादवपुर और बेलीगंज जैसी सीटों पर भी मुकाबला रोचक माना जा रहा है।

भांगर सीट पर सबसे अधिक 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि गोघाट में सबसे कम पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी 25 साल बाद बहरामपुर सीट से विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बताते चलें कि सभी मतदान केंद्रों की गतिविधियों का वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है और सात जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियों को तैनात किया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article