Bareilly Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: यूपी के बरेली में इस बार महापौर पद का चुनाव बड़ा रोचक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर फिलहाल चमचमाई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। बीजेपी ने जहां इस पद के लिए उमेश गौतम को टिकट दिया है। वहीं सपा से संजीव सक्सेना को टिकट दिया था। पर पार्टी ने आखिरी वक्त में उनका पर्चा वापस करा लिया।
दरअसल, दो बार मेयर रह चुके सपा के आईएस तोमर ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह भ्रष्टाचार के समुंदर से बरेली को बाहर निकालना चाहते हैं और विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाना चाहते हैं। तोमर के इस तेवर को देखने के बाद सपा ने अपना फैसला बदला और उन्हें अपना समर्थन दे दिया। उधर, बसपा ने यूसुफ जरीवाल को मैदान में उतारा है।
