इलेक्शन

Ballari City Karnataka Election Results 2023: बेल्लारी में कांग्रेस उम्मीदवार की निर्णायक बढ़त, 22,938 वोटों से आगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 02:49 PM IST

Ballari City Karnataka Election Results 2023:बेल्लारी सिटी सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 228,051 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 112,738 और महिला वोटरों की संख्या 115,295 है। इस सीट पर ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 18 है।

Image

बेल्लारी में भाजपा-कांग्रेस में कौन मारेगा बाजी

Ballari City Karnataka Election Results 2023: बेल्लारी सीट पर इस बार मुकाबला चुतोष्कोणीय है। इस सीट पर तीन बार के विधायक भाजपा के जी सोमशेखर रेड्डी का मुकाबला जेडी-एस के अनिल लाड, केजेपीपी की अरुणा लक्ष्मी रेड्डी, कांग्रेस के भरत रेड्डी से है। सोमशेखर के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी इस सीट को बचाए रखने की है। रूझान में कांग्रेस उम्मीदवार नारा भरत रेड्डी करीब 22,938 वोटों आगे चल रहे हैं।

बेल्लारी सिटी सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 228,051 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 112,738 और महिला वोटरों की संख्या 115,295 है। इस सीट पर ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 18 है।

उम्मीदवार

  • जी सोमशेखर रेड्डी (BJP)
  • नारा भरत रेड्डी (Congress)
  • इरिस्वामी (AAP)
  • अनिल लाड (JD-S)

2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के जी सोमशेखर रेड्डी विजयी हुए। इस सीट पर उन्हें 76,589 वोट मिले। रेड्डी ने 16,155 वोटों के अंतर से कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल एच लाड को हराया। कांग्रेस उम्मीदवार को इस सीट पर 60,434 वोट मिले।

2018 में हुआ था 72.36 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार रात कहा था, 'कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।' कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article