इलेक्शन

Himachal Pradesh Kangra Election Result: कांगड़ा की 15 विधानसभा सीटों में कांग्रेस आगे? जानें कहां कौन जीत रहा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 10, 2022, 09:20 AM IST

Himachal Pradesh kangra Election Result Constituency Wise: कांगड़ा में कुल मिलाकर 15 विधानसभा सीटें हैं। इसमें बैजनाथ, देहरा, धर्मशाला, फतेहपुर, इंडोरा जयसिंहपुर, जसवान-प्रागपुर, ज्वालामुखी, जवाली, कांगड़ा, नगरोटा, नूरपुर, पालमपुर, शाहपुर, सुल्लाह के परिणामों पर सबकी नजर बनी हुई है। पिछली बार के चुनाव में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 3 और एक सीट पर अन्य ने विजय हासिल की थी। इस बार कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है।

Image

कांगड़ा विधानसभा चुनाव परिणाम

Himachal Pradesh Kangra Election Result: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम लगातार आ रहे हैं और मतगणना शुरू किए जाने के बाद से रुझान धीरे धीरे नतीजों में बदलते जा रहे हैं। शुरूआती दौर में ये रुझान सुबह 10 बजे तक सीटों के नतीजों में बदलने शुरू हुए और 37 सीटों पर आगे होने के साथ कांग्रेस बढ़त की स्थिति में दिख रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके अलावा किस सीट पर कौन आगे चल रहा है, इसका अपडेट यहां पर देखा जा सकता है।

Himachal Pradesh Kangra Election Result: Full Results from Baijnath, Dehra, Dharamshala, Fatehpur, Indora, Jaisinghpur, Jaswan-Pragpur, Jawalamukhi, Jawali, Kangra, Nagrota, Nurpur, Palampur, Shahpur, Sullah

क्रमांकसीटबीजेपीकांग्रेसआपकौन जीता?
1Bajinath- बैजनाथ (SC)मुल्कराज प्रेमीकिशोरी लालप्रमोद चंद कांग्रेस
2Dehra- देहरारमेश धवालाराजेश शर्माकर्नल मनीष धीमानहोशियार सिंह (निर्दलीय)
3Dharamshala- धर्मशालाराकेश कुमार सुधीर शर्मा कुलवंत सिंह राणाकांग्रेस
4Fatehpur-फतेहपुरराकेश पठानियाभवानी सिंह पठानियाराजन सुशांत कांग्रेस
5Indora-इंडोरा (SC)रीता देवीमलेंदर राजनजगदीश सिंह कांग्रेस
6Jaisinghpur-जयसिंहपुर (SC)रविंदर कुमार धीमानयादविंदर गोमासंतोष कुमार कांग्रेस
7Jaswan Pragpur-जसवां-प्रागपुरबिक्रम सिंहसुरिंदर सिंह मनकोटियासाहिल चौहानबीजेपी
8Jawalamukhi- ज्वालामुखीरविंदर सिंह रविसंजय रतनहोशियार सिंह कांग्रेस
9Jawali- जवालीसंजय गुलेरियाचंदर कुमारबलदेव राज बीजेपी
10Kangra- कांगड़ापवन कुमार काजलसुरेंद्र कुमारराजकुमार बीजेपी आगे
11Nagrota-नगरोटाअरुण कुमाररघुबीर सिंह बालीउमाकांतकांग्रेस जीती
12Nurpur-नूरपुररणबीर सिंहअजय महाजनमनीषा कुमारीबीजेपी
13Palampur- पालमपुरत्रिलोक कपूर आशीष बुटेलसंजय भारद्वाजबीजेपी
14Shahpur-शाहपुरसरवीनकेवल सिंहअभिषेक सिंह कांग्रेस
15Sullah- सुल्लाहविपिन सिंह परमारजगदीश सिंह सपेहियारविंदर सिंह बीजेपी

पिछली बार बीजेपी थी आगे

बता दें कि कांगड़ा जिले में 2017 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। यहां कि 15 सीटों में से बीजेपी ने 11 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस के हिस्से सिर्फ तीन सीट आई थी। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता था। हिमाचल प्रदेश विधासनभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने 44 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी। तब बीजेपी ने कांग्रेस की वीरभद्र सिंह की सरकार को सत्ता से बाहर किया था। वहीं कांग्रेस के हिस्से 21 सीटें आईं थी। इसके अलावा एक सीट पर सीपीआई-एम और दो निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई थी।
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article