Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों और 15 अन्य दलों के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए हैं।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इन नामांकन पत्रों में तकनीकी खामियां पाई गईं, जिसके चलते उन्हें रद्द करने का फैसला लिया गया। हालांकि, किन-किन सीटों पर यह कार्रवाई हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार किए घोषित
बता दें कि कांग्रेस ने अब तक राज्य की 126 सीटों में से 101 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस इस बार छह दलों के गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में उतर रही है। पार्टी 2016 से असम की सत्ता से बाहर है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।
