Uttarakhand Elections 2022: 'सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट' यही कांग्रेस की नीति रही, अल्मोड़ा में PM बोले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 01:42 PM IST

PM Modi Almora rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'विकास तभी होता है जब बिना भेदभाव के काम किया जाए। हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के आधार पर काम कर रही है।'

Uttarakhand Elections 2022: 'सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट' यही कांग्रेस की नीति रही, अल्मोड़ा में PM बोले
Photo Credit: ANI

PM Modi Almora rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में कांग्रेस पर करारा वार किया। पीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने इस पहाड़ी राज्य की उपेक्षा की और इसके सामर्थ्य की पहचान नहीं की। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि इस पार्टी ने यहां के गरीबों की कभी चिंता नहीं की। इस बार का चुनाव पलायन को पलटने और पर्यटन को बढ़ाने देने के लिए है। कांग्रेस 'सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट' के आधार पर काम करती रही है। उसकी यही नीति रही है। कांग्रेस ने जाति-पाति, भाषा, पंथ के आधार पर राज्यों एवं लोगों में भेदभाव पैदा किया। 

भाजपा पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जीतने वाली है-PM
पीएम ने कहा कि इस चुनाव को भाजपा से ज्यादा लोग लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पहले चरण में मतदान में भी जबर्दस्त उत्साह का वातावरण रहा। कल का मतदान यही बताता है कि भाजपा पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जीतने वाली है। उन्होंने कहा, 'उत्तराखंड के लोग ये बात जानते हैं कि भाजपा सरकार ही इस दशक को उत्तराखंड का उज्जवल दशक बना सकती है। इसलिए एक बार फिर डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में आनी तय है। भाजपा का संकल्प है कि जितनी ऊंचाई हमारे पहाड़ों की है उतनी ही ऊंचाई तक उत्तराखंड की समृद्धि को लेकर जाना है।'

'सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट' यही कांग्रेस की नीति
प्रधानमंत्री ने कहा, 'विकास तभी होता है जब बिना भेदभाव के काम किया जाए। हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के आधार पर काम कर रही है। हमारे विरोधी 'सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट' के आधार पर काम करते हैं। देश में कांग्रेस की यही नीति रही है। कांग्रेस ने जाति-पाति, भाषा, पंथ में भेदभाव पैदा किया। इन्होंने हमेशा कुमाऊं और गढ़वाल की लड़ाई कराने की कोशिश की। भाजपा ने पहाड़ी और तराई क्षेत्र में कोई भेद नहीं किया। भाजपा ने दोनों जगहों पर विकास के काम किए।' 

Uttarakhand Elections 2022: 'जनरल रावत का सियासी इस्तेमाल करना चाहती है कांग्रेस', श्रीनगर में PM मोदी का हमला 


अब पहाड़ों पर चलेगी रेल-पीएम
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'अगले पांच साल मानस खंड टूरिज्म सर्किट हमारी सरकार की प्राथमिकता में रहने वाला है।  जिन्होंने कभी उत्तराखंड के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया। कोरोना की लड़ाई के खिलाफ हमने दुनिया में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया। ये लोग कहते थे कि उत्तराखंड के हर राज्य तक टीका नहीं पहुंच सकता। वे ऐसा इसलिए कहते थे कि उन्होंने उत्तराखंड के लिए कभी काम ही नहीं किया। लेकिन स्वास्थ्यकर्मी प्राकृतिक चुनौतियों एवं संकटों-कठिनाइयों को पारकर गांव-गांव तक पहंचे। पहले देश में वैक्सीन लगाने में 40 साल लग जाते थे। पहले ये लोग कहते थे कि पहाड़ों पर सड़कें बनाना आसान नहीं है लेकिन आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए काम चल रहा है। आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही है। ऋषिकेष और कर्ण प्रयाग पर काम चल रहा है।' 

पर्वतमाला परियोजना से होगा विकास-पीएम
उन्होंने कहा, 'भाजपा सरकार कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेल परियोजना पर काम कर रही है। देहरादून एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इससे दिल्ली आने में कम समय लगेगा। मैं यहां के हर इलाके से परिचित हूं। इस भूमि से मेरा विशेष नाता रहा है। यह दशक उत्तराखंड का दशक है। डबल इंजन की सरकार के लिए उत्तराखंड का विकास सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इस बार के बजट में पर्वतमाला परियोजना शुरू करने की बात कही गई है। इस योजना के तहत पहाड़ों पर आधुनिक कनेक्टिविटी और आधुनिक बुनियादी संरचना का विकास किया जाएगा। पहाड़ों पर आने-जाने के लिए रोप-वे बनाए जाएंगे। इससे देश में सुरक्षा में लगे सेना के जवानों को भी सुविधा होगी।' 

End of Article