Uttarakhand Congress Candidate List 2022: उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 53 नामों की हुई घोषणा, ये है पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2022, 12:05 AM IST

Congress Candidate List for Uttarakhand Election 2022 (कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2022): कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यहां देखें कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट

Uttarakhand Congress Candidate List 2022: उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 53 नामों की हुई घोषणा, ये है पूरी लिस्ट

Uttarakhand Congress Candidate List 2022 (कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2022): उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य, जो पिछले साल अक्टूबर में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे, उन्हें क्रमशः बाजपुर और नैनीताल से टिकट मिला है।

53 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने के लिए पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं कांग्रेस का आना हुआ तय, अब उत्तराखंड में जनता की होगी विजय। 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य का दोबारा कांग्रेस में शामिल होना पार्टी को हुए बड़े लाभ के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार के खिलाफ विद्रोह के कारण कई प्रमुख नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के बाद से कांग्रेस बड़े नेताओं की कमी के संकट से जूझ रही थी। गढ़वाल के प्रमुख नेता हरक सिंह शुक्रवार को दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए, जबकि कुमाऊं के बड़े दलित नेता आर्य अपने विधायक पुत्र संजीव के साथ पिछले साल अक्तूबर में ही कांग्रेस में वापस आ गए थ। राव और आर्य, दोनों ही अनुभवी नेता हैं इसलिए इनकी वापसी को कांग्रेस की ताकत में अहम बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि दोनों दशकों का अनुभव रखने वाले कद्दावर राजनेता हैं, पार्टी में इनके फिर से शामिल होने से निश्चित रूप से कांग्रेस की संभावनाएं और उज्ज्वल होंगी।

End of Article