UP Election 2022: 403 विधानसभा सीटों पर 15 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट, वोटर लिस्‍ट में ऐसे चेक करें नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 01:04 PM IST

UP Election 2022 Voter List: उत्‍तर प्रदेश में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। अगर आप अपना नाम वोटर लिस्‍ट में देखना या जुड़वाना चाहते हैं तो यहां जानें पूरा तरीका।

UP Election 2022: 403 विधानसभा सीटों पर 15 करोड़ से अधिक मतदाता डालेंगे वोट, वोटर लिस्‍ट में ऐसे चेक करें नाम

UP Election 2022 Voter List: उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की आज घोषणा होनी है। भारत निर्वाचन आयोग उत्‍तर प्रदेश सहित पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम आज जारी करने वाला है। उससे पहले प्रदेश में पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। 

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें परुषों की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 है जबकि महिलाओं की संख्या 23 लाख 92 हजार 258 है। तृतीय लिंग के 1636 मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 470 नाम जोड़े गए हैं। इस दौरान न सिर्फ 52.80 लाख नए  मतदाता जोड़े गए बल्कि 21 लाख 40 हजार 278 नामों को मतदाता सूची से हटाया गया। 

पिछली बार के मुकाबले लगभग 11 हजार बूथ बढ़ाए गए हैं। इस तरह इस बार बूथों की संख्या 1 लाख 74 हजार 351 होगी। बीते पांच साल में 86 लाख नए वोटर बढ़ गए हैं। इस बार जहां मतदाताओं की संख्या 15.02 करोड़ है वहीं विधानसभा चुनाव 2017 में मतदाताओं की संख्या 14.16 करोड़ थी। www.voterportal.eci.gov.in, nvsp.in या voter helpline app के माध्यम से मतदाना अपना नाम चेक कर सकते हैं। नाम जुड़वाने की प्रक्रिया संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में होने वाली नामांकन प्रक्रिया तक चलेगी। 

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे करें चेक

  1. वोटर कार्ड है तो नेशनल ववोटर्स के सर्विस पोर्टल (NVSP) वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि आपका नाम ठीक से दर्ज किया गया है।
  2. वोटर कार्ड नहीं है तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट www.voterportal.eci.gov.in पर जाना होगा और मुख्‍य पेज पर सर्च इन इलेक्टोरल रोल के ऑप्शन पर जाना होगा।
  3. उस पर क्लिक करने के बाद एक वेबपेज ओपना होगा, जहां पर आपक आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे विधानसभा आदि।   
  4. जब आप क्लिक करें तो आपको वोटर लिस्ट में नाम को चेक करने के लिए दो तरीके दिखाएगा। पहला ऑप्शन अपना नाम, पिता का / पति का नाम, उम्र, जन्मतिथि और लिंग दर्ज कर करना है। यह जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र दर्ज करना होगा।
  5. वहीं दूसरे तरीके में आप EPIC नंबर द्वारा नाम सर्च कर सकते हैं। 
  6. जानकारी भरने के बाद आपको वोटर रजिस्ट्रेशन डीटेल्स दिखेगी।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अब उत्‍तर प्रदेश में 15 करोड़ 2 लाख 84 हजार 5 मतदाता आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें महिलाओं की संख्या 8 करोड़ 04 लाख 52 हजार 736 है जबकि महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 98 लाख 22 हजार 416 है। तृतीय लिंग की संख्या 8853 है।

End of Article