Manipur Election : कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवान युमनाम कलेशोर कॉम के घर पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने खाया खाना-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 05:04 PM IST

मणिपुर में चुनाव के प्रचार के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंफाल में कारगिल युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के जवान स्वर्गीय युमनाम कलेशोर कॉम के घर पर दोपहर का भोजन किया।

Manipur Election : कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवान युमनाम कलेशोर कॉम के घर पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने खाया खाना-VIDEO
Photo Credit: ANI

Manipur assembly election 2022: मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरा जोर लगाए हुए हैं और प्रचार का सिलसिला जारी है, वहीं देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मणिपुर दौरे पर पहुंचे और बीजेपी (BJP) का चुनाव प्रचार किया।

राजनाथ सिंह मणिपुर की राजधानी इम्‍फाल बीजेपी का चुनाव प्रचार करने पहुंचे, इस मौके पर वो करगिल युद्ध में शहीद युमनाम (Yumnam Kaleshor Kom) के घर पहुंचे और परिजनों का हाल लिया और उनके साथ वहां भोजन भी किया। 

इस दौरान उनके साथ मणिपुर के साथ मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) मौजूद रहे, राजनाथ सिंह के इस कदम की खासी चर्चा हो रही है।

वहीं चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने राज्य में हुए विकास की बात की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी बीजेपी सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका।

मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं

वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी गौर हो कि मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों में बदलाव किया गया था, मणिपुर में पहले चरण का मतदान 27 फरवरी और दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च को होना था, लेकिन तारीखों में बदलाव के बाद पहले चरण की वोटिंग 28 फरवरी और दूसरे चरण की वोटिंग 5 मार्च को कराई जाएगी।

End of Article