Gangotri, Lansdowne, Haridwar, Chaubattakhal Election Results 2022 LIVE: जानिए कौन है इन चार सीटों पर आगे- पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 01:11 PM IST

Gangotri, Lansdowne, Haridwar, Chaubattakhal Uttarakhand Election Result 2022:उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच राज्य की कई ऐसी सीटें हैं जहां रोचक मुकाबला होने के आसार है और कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है।

Gangotri, Lansdowne, Haridwar, Chaubattakhal Election Results 2022 LIVE: जानिए कौन है इन चार सीटों पर आगे- पीछे

Gangotri, Lansdowne, Haridwar, Chaubattakhal Uttarakhand Election Result 2022 (गंगोत्री, हरिद्वार, लैंसडौन और चौबट्टाखाल विधानसभा चुनाव नतीजे 2022): देवभूमि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है।  गंगोत्री सीट पर आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल काफी पीछे चल रहे हैं। वहीं लैंसडोन सीट पर हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रही हैं जो फिलहाल काफी पीछे चल रही हैं। जो यहां जानिए 4 प्रमुख सीटों का हाल- 

क्रम संख्या विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थिति (आगे या पीछे)
1 गंगोत्री कर्नल अजय कोठियाल आप पीछे
2 हरिद्वार मदन कौशिक भाजपा आगे
3 लैंसडोन अनुकृति गुसाईं कांग्रेस पीछे
4 चौबट्टाखाल सतपाल महाराज भाजपा आगे

गंगोत्री- कर्नल अजय कोठियाल

गंगोत्री सीट को लेकर एक मिथक ये है कि इस सीट से जो भी जीतता है उसी की सरकार बनती है और यह यूपी से उत्तराखंड राज्य बनने तक लगातार जारी है। इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। धार्मिक रूप से अहम जगह मानी जाने वाली गंगोत्री में इस बार आम आदमी पार्टी के सीएम फेस कर्नल अजय कोठियाल मैदान में हैं तो भाजपा ने सुरेश चौहान पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर विजयपाल पर भरोसा जताया है। पिछली बार भाजपा के खाते में यह सीट गई थी और गोपाल सिंह रावत ने शानदार जीत हासिल की थी।

हरिद्वार- मदन कौशिक

धार्मिक नगरी हरिद्वार से एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर भी सभी लोगों की निगाह टिकी हुई है। राज्य गठन के बाद से ही लगातार चुनाव जीत रहे कौशिक के लिए इस बार राह आसान नहीं है। राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले कौशिक को इस बार कांग्रेस  के अलावा आम आदमी पार्टी से भी चुनौती मिल रही है। कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी मैदान में हैं जो संत समाज से जुड़े रहने के अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रहे हैं। आम आदमी पार्टी से संजय सैनी चुनावी मैदान में हैं।

चौबट्टाखाल- सतपाल महाराज

चौबट्टाखाल सीट भी भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। इस सीट पर कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भाजपा के उम्मीदवार हैं वहीं कांग्रेस ने केसर सिंह नेगी को उम्मीदवार बनाया है।2017 में सतपाल महाराज ने कांग्रेस उम्मीवार राजपाल सिंह को करीब 7 हजार से अधिक मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। इस बार सतपाल महाराज को विपक्ष से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है।

लैंसडोन- अनुकृति गुसाईं

लैंसडोन गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट का मुख्यालय भी है। पर्यटन की दृष्टि से बेहर अहम लैंसडौन में इस बार कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।  हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गोसाईं को कांग्रेस ने यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है जबिक भाजपा ने दिलीप सिंह रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है जो इस सीट पर लगातार दो बार से विधायक हैं। 

End of Article