Congress Candidates list for UP: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची, 50 महिलाओं को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 12:40 PM IST

Congress Candidates list for UP : उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार कोअपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इन उम्मदीवारों में 50 महिला प्रत्याशी हैं। इसमें कुछ अभिनेत्रियां, कुछ पत्रकार और कुछ समाजसेवी हैं।

Congress Candidates list for UP: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची, 50 महिलाओं को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इन उम्मदीवारों में 50 महिला प्रत्याशी हैं। पार्टी ने कुछ अभिनेत्रियां, कुछ पत्रकार और कुछ समाजसेवियों को टिकट दिया है। पार्टी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट मिला है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 उम्मीदवारों में 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। प्रियंका ने कहा कि इस नई पहल के साथ हम यूपी में नई तरह की राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं। कांग्रेस ने यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। 

लुईस खुर्शीद, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया है। उन्नाव से आशा सिंह और सीएए के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को टिकट मिला है। आशा वर्कर पूनम पांडे को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पार्टी उत्तराखंड के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले कर चुकी है।

Congress candidates list UP

Congress candidates list UPCongress candidates list UPCongress candidates list UP

कांग्रेस नकारात्मक कंपेन नहीं करेगी-प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पार्टी मजबूत करे। हम एक नकारात्मक कैम्पेन नहीं करे। सबको साथ लेकर विकास करने की बात करेंगे। जो प्रदेश के मुद्दे है बेरोजगार युवा हैं। इसपर बात करेंगे। हमारी कोशिश की सफलता ये है कि मोदी जी को महिला रैली करनी पड़ी,योगी,मुलायम सभी महिलाओं के लिए घोषणा कर रहे हैं, यह एक सफलता है। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस हाशिए पर है। वह एक बार फिर अपना जनाधार वापस पाने की कोशिश में है। सूबे में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अपना चुनाव अभियान आगे बढ़ा रही है। हाल के दिनों में कांग्रेस ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन दौड़ का आयोजन किया लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उसने अपना अभियान स्थगित कर दिया है।

End of Article