इलेक्शन

'Assam में लागू करेंगे UCC...आप असम में मोदी जी और हिमंता की सरकार बना दीजिए'; अमित शाह का बड़ा बयान

अमित शाह ने कहा कि असम ने अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए NDA को फिर से चुनने का फैसला किया है। असम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Image

अमित शाह असम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे

अमित शाह ने असम गोलपारा के दुधनोई में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'असम ने अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए NDA को फिर से चुनने का फैसला किया है और असम में युवाओं की मौत पर कांग्रेस ने राजनीतिक रोटी सेंकी है। आगे बोलते हुए UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है।

अमित शाह ने कहा कि 'आप असम में मोदी जी और हिमंता की सरकार बना दीजिए , असम में UCC लागू करेंगे। UCC आदिवासी भाइयों के लिए नहीं लगेगी, किसके लिए लगाना है ये हमें पता है।'

'तब कोई भी 4 बार शादी नहीं कर पाएगा'

शाह ने कहा- 'घुसपैठ पर रोक लगाने के बावजूद, असम के युवा शिकायत कर रहे हैं कि घुसपैठियों की बढ़ती आबादी के कारण उनकी संख्या बढ़ रही है।असम में हमारी सरकार बनने पर, हम असम में UCC लागू करेंगे। तब कोई भी चार बार शादी नहीं कर पाएगा। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समुदायों को UCC को लेकर डराती है। मैं यह कहना चाहता हूँ कि आदिवासियों को UCC के दायरे से बाहर रखा जाएगा। हम जानते हैं कि UCC किस पर लागू किया जाना है।'

'आप हमें 5 साल दे दीजिए, सभी घुसपैठियों को हम चुन-चुनकर निकाल देंगे'

शाह ने कहा कि देशभर के आदिवासी समाज की, जनजातियों की कला, संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, संगीत और उनके नृत्य को विश्वभर में बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया है। उन्होंने आगे कहा-'कांग्रेस ने असम को घुसपैठियों का अड्डा बनाया। हमने सारे घुसपैठियों को चिन्हित कर लिया है, आप हमें 5 साल दे दीजिए, सभी घुसपैठियों को हम चुन-चुनकर निकाल देंगे।'

अमित शाह ने इस दौरान कहा-

* पहले छोटे और सीमांत किसानों को 6 हज़ार रुपये मिलते थे, अब इसे बढ़ाकर 11 हजार रुपये कर दिया जाएगा।

* ट्रैक्टर खरीदने के लिए 3 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

* पूरे असम में सब्जियों के बाज़ारों की एक शृंखला बनाई जाएगी।

* चाय बागान समुदायों को ज़मीन का मालिकाना हक दिया जाएगा।

* बहनों को 3 हज़ार रुपये मिलेंगे।

* आदिवासी लोगों को KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

'असम के हर जिले में एक बहुत बड़ी डेयरी देने का काम हम करेंगे'

अमित शाह ने कहा कि दूधनोई नदी को दूध की नदी कहा जाता था, इसलिए इसका ये नाम पड़ा।लेकिन यहां एक भी डेयरी नहीं है।

आप यहां भाजपा-NDA सरकार बनाइए, असम के हर जिले में एक बहुत बड़ी डेयरी और हर tribe के घर में एक गाय और एक भैंस देने का काम हम करेंगे।

इससे पहले अमित शाह ने दो अप्रैल को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने 15 साल के शासनकाल में असम के विकास के लिए कुछ नहीं किया। असम के कलियाबोर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को घुसपैठियों के हवाले कर दिया, जिन्होंने वन भूमि पर अतिक्रमण किया और एक सींग वाले गैंडे को खतरे में डाल दिया।

'एनडीए सरकार ने ही अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा'

उन्होंने कहा, एनडीए सरकार ने ही अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा और यह सुनिश्चित किया कि काजीरंगा एक बार फिर विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बनाए। शाह ने गुरुवार को चुनाव वाले पूर्वोत्तर राज्य के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में राज्य के लिए क्या किया?

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article