इलेक्शन

Gorakhpur:'मैं रवि किशन से नहीं मै मुख्यमंत्री से लड़ रही थी', हार के बाद बोलीं काजल निषाद

गोरखपुर से इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी व अभिनेत्री काजल निषाद ने गोरखपुर में अपनी हार के कारणों के बारे में बताया है।

Image

सपा प्रत्याशी व अभिनेत्री काजल निषाद

India Alliance candidate Kajal Nishad: गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी व अभिनेत्री काजल निषाद ने गोरखपुर में अपनी हार को लेकर बताया कि मै कोटि-कोटि धन्यवाद अपने देव तुल्य गोरखपुर की जनता की करती हूँ। धन्य है गोरखपुर की धरती की हमे 4 लाख 83 हजार का आशीर्वाद मिला। यह बहुत बड़ी बात है कि जितना भी मैंने मेहनत किया उतना ही अपने वोट के रूप में आशीर्वाद दिया।

यह चुनाव में रवि किशन जी के सामने नहीं लड़ रही थी क्योंकि उनको जनता ने नकार दिया था। यह घर वर्सेस बाहरी का चुनाव पहले हो चुका था और घर की बहू बेटी लड़ रही थी। मैं मुख्यमंत्री जी योगी जी के सामने लड़ रही थी। लगातार सालों से वही सांसद रहे वहीं मुख्यमंत्री रहे तो अपनी साख व घर को बचाने के लिए तो उनको कुछ षडयंत्र रचना ही था।

मैं कोटि-कोटि धन्यवाद करती हूं भारत की पूरी जनता का पूरी उत्तर प्रदेश की जनता का कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और राहुल गांधी जी को बहुत बड़ी बढ़त व जीत मिली है। मैं चाहती हूं इंडिया गठबंधन की सरकार बने।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article