इलेक्शन

Maharashtra Result: 'संतों का श्राप-सूपड़ा साफ', महाराष्ट्र में करारी हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तंज

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र ने तो 'विपक्ष' के नेता बनने लायक भी नहीं छोड़ा। राहुल गांधी, पालघर के 'साधुओं' का 'श्राप' ले डूबा"

Image

महाराष्ट्र में करारी हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तंज

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। जबकि महा विकास अघाड़ी (MVA) को हार का सामना करना पड़ा है।इस बीच पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महाराष्ट्र में करारी हार को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उनका कहा है कि राहुल गांधी, पालघर के साधुओं का श्राप ले डूबा।

उन्होंने एक पोस्ट में प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड की जीत पर उन्हें बधाई दी। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "कांग्रेस की 'सर्वाधिक' लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी को वायनाड की 'विजय' पर 'आत्मीय' बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।"

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए शोक संवेदना प्रकट करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आत्मीय बधाई। इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, "संतों का श्राप-सूपड़ा साफ।"

बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। जबकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को हार का सामना करना पड़ा है। महायुति गठबंधन ने राज्य में 236, महा विकास अघाड़ी ने 48 और अन्य ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें है, और बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है। महायुति गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article