इलेक्शन

BJP नेता अपने घर के पते पर फर्जी वोट बनवा रहे हैं- केजरीवाल का सनसनीखेज दावा, सबूत दे लिखा CEC को पत्र

नई दिल्ली सीट के वोटर लिस्ट को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। अरविंद केजरीवाल ने दाना किया है कि भाजपा नेताओं के पतों पर कई वोट बनवाए गए हैं।

Image

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखा खत

Photo : PTI

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर एक बड़ा ही सनसनीखेज दावा किया है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि बीजेपी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के आवास के पते पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए गए हैं। इसके लिए बकायदा अरविंद केजरीवाल ने सबूत भी दिए हैं। उन सांसदों और मंत्रियों के नाम भी केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है।

केजरीवाल का दावा

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा- "केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता अपने घर के पते पर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के पते पर 33 नए वोट बनाने के लिए आवेदन दिया गया है। अगर यह भाजपा प्रत्याशी की मर्जी से हुआ है तो प्रवेश वर्मा को तुरंत चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए..."

केजरीवाल ने दिए कई सबूत

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कथित हेराफेरी में शामिल लोगों के खिलाफ आपराधिक प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की और भाजपा नेताओं और उनके आधिकारिक पते की सूची भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा, ‘‘यह समझ से परे है कि भाजपा नेतृत्व के शीर्ष स्तर की योजना के बिना इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अचानक इन संपत्तियों को स्थानांतरित करने के लिए आवेदन कैसे कर दिया।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article