इलेक्शन

AAP Chandigarh: केजरीवाल की पार्टी को छोड़कर BJP में गए 2 आप पार्षद वापस लौटे, 1 भाजपा के पास ही

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 9, 2024, 10:34 PM IST

AAP Chandigarh: आप चंडीगढ़ के तीन पार्षद - पुनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला - फरवरी में दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे। गुरुचरण काला अभी भी बीजेपी में ही हैं।

Image

बीजेपी में गए आप के 2 पार्षद वापस आम आदमी पार्टी में लौटे

Photo : Twitter

AAP Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद बीजेपी में गए थे, जिसमें से 2 लौट आए हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव काफी विवादों में रहा था और धांधली के आरोप सुप्रीम कोर्ट में साबित हो चुके हैं। इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी पर आरोप है कि उसने धांधली कर बीजेपी को जिताया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आप कैंडिडेट को मेयर पद के लिए विजेता घोषित कर दिया था।

कौन-कौन पार्षद आप में लौटे

आम आदमी पार्टी के तीन में से दो पार्षद - पूनम देवी और नेहा मुसावत - जो फरवरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे, शनिवार को आप में लौट आए। आप पंजाब ने दोनों पार्षदों का स्वागत करते हुए एक्स पर उनके वीडियो शेयर किए हैं। आप ने लिखा- "2 AAP पार्षद - नेहा मुसावत (वार्ड नंबर 19) और पूनम कुमारी (वार्ड नंबर 16) आम आदमी पार्टी में वापस शामिल हो गए हैं।

एक बीजेपी में ही

आप चंडीगढ़ के तीन पार्षद - पुनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला - फरवरी में दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे। गुरुचरण काला अभी भी बीजेपी में ही हैं। उन्होंने घर वापसी नहीं की है। शनिवार को पार्टी में फिर से शामिल होने के बाद, दोनों आप पार्षदों ने कहा कि गलतफहमियां हो गई थीं और वे "घर वापसी" करके खुश हैं।

आप-कांग्रेस को हराने में बड़ी भूमिका

35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर पालिका में, भाजपा के पास 14 सीटें थीं, लेकिन 19 फरवरी को उनकी ताकत बढ़ गई जब तीन AAP पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद पिछले सप्ताह वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों के लिए फिर से चुनाव हुए थे और भाजपा ने दोनों में जीत हासिल की थी। तब इन दोनों के वोटों ने बीजेपी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, क्योंकि तीन AAP पार्षदों के प्रवेश के बाद 35 सदस्यीय नगर निगम में इसकी ताकत 14 से 17 हो गई। साथ मिलकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस और आप के पास भी 17 सीटें थीं। भाजपा के कुलजीत सिंह संधू 19 वोट पाकर वरिष्ठ उपमहापौर चुने गए, जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत गबिम को 16 वोट मिले और एक वोट अवैध घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, जो भाजपा सदस्य हैं, के पास निगम में मतदान का अधिकार है और एक पार्षद शिरोमणि अकाली दल से है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article