देश

Chandigarh Mayor Election Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वो 10 बड़ी बातें, जिसने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली की पोल खोल दी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 20, 2024, 06:22 PM IST

Chandigarh Mayor Election Verdict: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने 30 जनवरी को कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी। मेयर पद के लिए भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया था।

Image

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Chandigarh Mayor Election Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इस फैसले ने जहां इस बात मुहर लगा दी कि सच में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली हुई थी। जीत रहे आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को निर्वाचन अधिकारी ने जानबूझ कर हराया था।

सुप्रीम कोर्ट में धांधली की पोल खुली

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कई तीखी टिप्पणियां की हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में ऐतिहासिक फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट कई बड़ी बातें कहीं हैं। जिससे चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली की परत दर परत पोल खोल कर रख दी है। आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें

  1. सुप्रीम कोर्ट ने मतपत्रों की जांच की और कहा कि आप उम्मीदवार के पक्ष में डाले गए आठ वोटों पर अतिरिक्त निशान थे।
  2. सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह ने स्वीकार किया कि उन्होंने मतपत्रों पर क्रॉस लगाए थे।
  3. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी ने पहले तो चुनाव प्रक्रिया में गैरकानूनी काम किया, फिर कोर्ट के सामने भी झूठ बोला।
  4. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह स्पष्ट है कि अनिल मसीह ने जानबूझकर आठ मतपत्रों को विरूपित करने का प्रयास किया।
  5. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद, निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ कदाचार के लिए मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया।
  6. सुप्रीम कोर्ट- ऐसे में दोबारा चुनाव कराने या फिर वोटों को दोबारा से गिनने की ज़रूरत नहीं है
  7. सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा मतगणना का निर्देश देते हुए कहा कि खारिज किए गए आठ मतपत्रों की भी गिनती की जाए।
  8. सुप्रीम कोर्ट ने धांधली को सही पाते हुए आप पार्षद कुलदीप कुमार को विजेता घोषित करते हुए, चंडीगढ़ का महापौर घोषित किया।
  9. सुप्रीम कोर्ट ने धांधली के वीडियो को लेकर कहा- सभी को यह वीडियो देखने दो, कोर्ट का भी मनोरंजन होना चाहिए।
  10. मामले की पहले सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो देखने के बाद कहा था कि यह लोकतंत्र का मजाक है, हत्या है।

30 जनवरी को हुए चुनाव में जीती थी बीजेपी

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने 30 जनवरी को कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी। मेयर पद के लिए भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया था। सोनकर को अपने प्रतिद्वंद्वी के 12 मतों के मुकाबले 16 मत मिले थे। हालांकि जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और फटकार लगी तो सोनकर ने रविवार को महापौर पद से इस्तीफा दे दिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'